Janmashtami 2019: टीवी पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर फेमस हुए थे ये एक्टर, अब नजर आते हैं ऐसे, करते हैं ये काम

टीवी पर भगवान कृष्ण (Actor In Lord Krishna Then And Now) के रूप में ऐसे कई एक्टर नजर आए जिन्हें देखकर दर्शक सच में ईश्वर मान बैठे थे। जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2019) के मौके पर जानिए अब वो कैसे दिखते हैं और आजकल क्या कर रहे हैं।

  |     |     |     |   Published 
Janmashtami 2019: टीवी पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर फेमस हुए थे ये एक्टर, अब नजर आते हैं ऐसे, करते हैं ये काम
रामानंद सागर के 'कृष्णा' में श्रीकृष्ण के रोल में नजर आने वाले सर्वदमन डी बनर्जी(फोटो:हिंदी रश)

कई ऐसे कलाकार होते हैं, जो अपने किरदार में इस तरह ढल जाते हैं कि उनका वहीं रूप लोगों के दिलों में बस जाता है। कई बार तो दर्शक उन्हें उसी छवि के साथ उनके व्यक्तिव को जोड़ देते हैं। ऐसा ही टीवी पर कृष्ण भगवान (Krishna Janmashtami 2019) के किरदार में नजर आने वाले कुछ कलाकारों के साथ भी है।

टीवी पर भगवान कृष्ण (Actor In Lord Krishna Then And Now) के रूप में ऐसे कई एक्टर नजर आए जिन्हें देखकर दर्शक सच में ईश्वर मान बैठे थे। इन एक्टर ने अपनी एक्टिंग से इस रोल में जान डाल दी थी। नीतीश भारद्वाज से लेकर स्वप्निल जोशी तक, ऐसे कई एक्टर हैं जो आज भी भगवान कृष्ण के रोल के लिए याद किए जाते हैं। जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, ये एक्टर अब कैसे दिखते हैं और क्या कर रहे हैं।

सर्वदमन डी बनर्जी

रामानंद सागर के ‘कृष्णा’ में सर्वदमन डी बनर्जी को भगवान श्रीकृष्ण के किरदार में खूब पसंद किया गया था। इसके बाद ये ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ और ‘ओम नम: शिवाय’ जैसे और भी कई भक्ति सीरियल में श्रीकृष्ण के अवतार में नजर आए। ये फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्म शंकराचार्य को 1983 का बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। आखिरी बार ये फिल्म ‘एम एस धोनी’ में कोच चंचल भट्टाचार्य के रोल में नजर आए थे।

आजकल ये ऋषिकेष में रहते हैं और वहां एक मेडीटेशन सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा पंख नाम का एक एनजीओ है जिसको वो चलाते हैं। इसके जरिए वो तकरीबन 200 बच्चों की पढ़ाई लिखाई का ध्यान रखते हैं और 50 महिलाओं को काम की ट्रेनिंग दिलाते हैं।

नीतीश भारद्वाज

बीर आर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण के रोल से नीतीश घर-घर में छा गए। 90 के दशक में नीतीश को देखकर भगवान कृष्ण ही समझ बैठते थे। आज इतने सालों बाद भी लोग उन्हें इसी रूप में याद करते हैं। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि ये एक्टर पेशे से डॉक्टर थे और डॉक्टरी छोड़कर उन्होंने एक्टिंग का हाथ थामा था।

कुछ वक्त के लिए फिल्मों और टीवी के बाद नीतीश ने राजनीति की ओर रुख किया और बीजेपी की ओर से लोकसभा सदस्य भी बने। आजकल ये एक्टर फिल्मों में नजर आ रहे हैं। आखिरी बार ये फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे। इसके अलावा, ये कई शो का हिस्सा रह चुके हैं और मराठी फिल्मों का निर्देशन भी कर रहे हैं।

स्वपनिल जोशी

स्वपनिल जोशी ‘कृष्णा’ में भगवान कृष्ण के युवास्था का किरदार निभाया था। उनकी मासूमियत देखकर ऐसा लगता था जैसे ये साक्षात श्रीकृष्ण हैं। उनका रोल लोगों को बेहद पसंद आया था। इसके बाद ये एक्टर कई हिंदी सीरियल और कॉमेडी शो का हिस्सा रहे। आजकल ये मराठी फिल्मों में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी मराठी फिल्म ‘मुंबई पुणे मुंबई 3’ और ‘मोरगा फुलला’ आई थी।

सौरभ राज जैन

साल 2013 में बने नए महाभारत में सौरभ ने कृष्ण की भूमिका निभाई थी।उन्होंने ‘कसम से’, ‘यहां मैं घर-घर खेली’, ‘परिचय’, ‘देवों के देव महादेव’ और ‘उतरन’ में भी काम किया। लेकिन श्रीकृष्ण के रोल में इन्हें काफी पसंद किया गया। ये एक्टर भगवान शिव और विष्णु के किरदार में भी नजर आ चुके हैं। कुछ वक्त पहले ये कलर्स के शो ‘किचन चैम्पियन’ में नजर आए थे। आजकल ये नच बलिए 9 में नजर आ रहे हैं।

धृति भाटिया

कलर्स के सीरियल ‘जय श्री कृष्ण’ में छोटे बाल-गोपाल के रूप में नजर आने वाली धृति भाटिया का मासूम और चुलबुल अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। लंबे वक्त बाद लोगों को मालूम चला कि भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाला ये छोटा बच्चा असल में लड़की है। भगवान कृष्ण के नन्हे अवतार में धृति को देखकर ऐसा लगता है जैसे बचपन में नंदलाल ऐसे ही नटखट होंगे। धृति ने बाद में ‘माता की चौकी’ में दुर्गा का किरदार निभाया। इसके अलावा भी वो कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। आजकल ये छोटे पर्दे से दूर हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply