करीना कपूर ने डांस इंडिया डांस में बताया पहले क्रश का नाम, इस बॉलीवुड एक्टर पर आया था ‘बेबो’ का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) रियलिटी शो डांस इंडिया डांस-7 (Dance India Dance 7) की जज हैं। शो में करीना ने आशिकी फिल्म के हीरो राहुल रॉय (Rahul Roy) को अपना पहला क्रश बताया।

  |     |     |     |   Published 
करीना कपूर ने डांस इंडिया डांस में बताया पहले क्रश का नाम, इस बॉलीवुड एक्टर पर आया था ‘बेबो’ का दिल
करीना कपूर खान 'डांस इंडिया डांस' की जज हैं। (फोटो- ट्विटर)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) छोटे पर्दे पर रियलिटी शो डांस इंडिया डांस-7 (Dance India Dance 7) से डेब्यू कर चुकी हैं। करीना शो को बखूबी जज कर रही हैं। हाल ही में शो के होस्ट अभिनेता करण वाही ने जब करीना से उनके पहले क्रश के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने ‘आशिकी’ फेम एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) का नाम लिया।

हाल ही में ‘डांस इंडिया डांस’ के एक एपिसोड के दौरान करण वाही ने करीना कपूर खान से उनके पहले क्रश के बारे में सवाल किया था। जवाब में ‘बेबो’ ने बताया कि राहुल रॉय उनका पहला क्रश थे। राहुल की वजह से करीना ने आशिकी फिल्म 8 बार देखी थी।

1990 में रिलीज हुई थी राहुल रॉय की पहली फिल्म आशिकी

साल 1990 में आशिकी फिल्म (Aashiqui Movie) से डेब्यू करने वाले राहुल रॉय ने करीना कपूर को ही नहीं बल्कि लाखों लड़कियों का अपना दीवाना बनाया था। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के गाने आज भी उसी ताजगी का अहसास दिलाते हैं।

करीना कपूर खान ने खत्म की गुड न्यूज फिल्म की शूटिंग

करीना कपूर खान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उन्होंने गुड न्यूज फिल्म (Good News Movie) की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी।

करण जौहर की फिल्म तख्त में दिखेंगी ‘बेबो’

अंग्रेजी मीडियम फिल्म (Angrezi Medium Movie) में करीना कपूर इरफान खान के साथ दिखेंगी। ‘बेबो’ जल्द करण जौहर की फिल्म तख्त (Takht Movie) की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। करण खुद इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। बताया जा रहा है कि यह काफी बड़े बजट की फिल्म होगी। ‘तख्त’ अगले साल के अंत में रिलीज होगी।

करीना कपूर खान ने शुरू की ‘डांस इंडिया डांस’ की शूटिंग, देखिए सेट पर मौजूद ‘बेबो’ की खास तस्वीरें

डांस इंडिया डांस-7 से छोटे पर्दे पर डेब्यू करने को लेकर क्या बोलीं करीना कपूर खान, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply