अपनी पहली वेब सीरिज में इस एक्टर के साथ रोमांस करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही वेज सीरीज में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं। एकता कपूर की AltBalaji की नई वेब सीरीज में नजर आएगी...

  |     |     |     |   Updated 
अपनी पहली वेब सीरिज में इस एक्टर के साथ रोमांस करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी

‘ये है मोहब्बतें’ की फेम दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही वेज सीरीज में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं। खबरें हैं कि एकता कपूर की AltBalaji की नई वेब सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी नजर आने वाली हैं। इस सीरिज में दिव्यांका एक्टर राजीव खंडेलवाल के साथ रोमांस करती दिखेगी।

राजीव खंडेलवाल इससे पहले AltBalaji की वेब सीरीज ‘हक’ में नजर आ चुके हैं। हालांकि एक बार फिर से राजीव एकता कपूर की सीरीज से जुड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं यदि बात दिव्यांका त्रिपाठी की वेज सीरीज में डेब्यू की करें तो पहले खबरें ये आई थी कि ये है मोहब्बतें शो जल्द ही बंद हो सकता है। फिलहाल दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस को इस सीरिज में उनका नया अवतार देखने को मिल सकता है।

बताते चलें कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने लगभग दो साल पहले विवेक दहिया से शादी की थी। भले ही वो प्रोफेशनल लाइफ में अपना बड़ा नाम बना चुकी है हालांकि उनके सीरियल के सेट से उड़ी-उड़ी खबरें ये आने लगी थी कि उनके और विवेक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिव्यांका का मन ये सब करते करते भर गया है। यही नहीं विवेक जहां भी जाते हैं वहां पर दिव्यांका को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जाती है जिससे वो परेशान है| रिपोर्ट में कहा गया है कि विवेक को लगने लगा है की दिव्यांका के आगे उनकी पॉपुलैरिटी कम होती जा रही है।

यही नहीं अमर उजाला के सोर्सेस की माने तो उन्ही वजहों से विवेक अब दिव्यांका से ठीक बर्ताव नहीं करते। दोनों के रिश्तों में भी खटास आ गयी है| हालांकि दिव्यांका अपनी शादीशुदा जिन्दगी को बनाये रखने के लिए कुछ भी नहीं कह रही|

वहीं इन दिनो एकता कपूर का ‘सीरियलकसौटी जिंदगी’ सुर्खियां बटोर रहा है। इस सीरियल में कमोलिका के किरदार को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा जोरों पर है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , , ,

Leave a Reply