इंतजार हुआ खत्म! टीवी पर इस दिन आएगा डांस इंडिया डांस 7, करीना कपूर-रफ्तार का दिखेगा जबरदस्त अंदाज

अब दर्शकों का इतंजार खत्म हो गया है। डांस इंडिया डांस सीजन 7 (Dance India Dance 7) के नए प्रोमो (Promo) में इस बात की जानकारी दे दी गई है कि ये शो कब दर्शकों के बीच आने वाला है।

  |     |     |     |   Updated 
इंतजार हुआ खत्म! टीवी पर इस दिन आएगा डांस इंडिया डांस 7, करीना कपूर-रफ्तार का दिखेगा जबरदस्त अंदाज
22 जून से शुरु होगा डांस इंडिया डांस ( फोटो साभार- मानव/विरल)

जी टीवी (Zee TV)  का डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस (Dance India Dance) एक बार फिर लोगों के बीच अपने नए सीजन के साथ आ रहा है। इस बार का सीजन और भी खास है क्योंकि इस शो का हिस्सा एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) जो बनती हुई दिखाई दे रही हैं। डांस इंडिया डांस 7 का पहला एपिसोड 22 जून से जी टीवी पर दिखाया जाने वाला है। इस बार शो में जज के तौर पर करीना कपूर के अलावा  कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस (Bosco Martis) और रैपर रफ्तार (Raftaar) भी नजर आने वाले हैं।

डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7) का एक नया प्रोमो जी टीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो में करीना कपूर की खूबसूरत अदाओंके साथ-साथ बॉस्को और रफ्तार का जबरदस्त अंदाज भी देखने को मिल रहा है। साथ ही प्रोमो के आखिर में इस बात की  भी जिक्र किया गया है कि ये शो 22 जून से शनिवार और रविवार रात आठ बजे दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आने वाला है।

यहां देखिए डांस इंडिया डांस के नए प्रोमो की झलक

डांस इंडिया डांस 7 शो के जरिए ही एक्ट्रेस करीना कपूर खान टीवी पर डेब्यू करने वाली हैं। अपने इस नए सफर को लेकर उन्होंने हाल ही में अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस शो के लिए 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपने बेटे तैमूर को अपना टाइम देना चाहती हैं। उन्होंने अपनी बात में यह भी कहा कि वह हो सकें तो शो को 12 घंटे भी दे सकती हैं, लेकिन इससे ज्यादा नहीं।

यहां देखिए करीना कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply