कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला के सेट से वायरल हुई दिव्यांका त्रिपाठी-राजीव खंडेलवाल की तस्वीरें, दिखा ऐसा लुक

सोशल मीडिया पर छा रहे पोस्ट और वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल मैनेजमेंट स्टूडेंट की तरह दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं फोटोज में दिव्यांका त्रिपाठी का लुक काफी फ्रेश देखने को मिल रहा है।

  |     |     |     |   Published 
कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला के सेट से वायरल हुई दिव्यांका त्रिपाठी-राजीव खंडेलवाल की तस्वीरें, दिखा ऐसा लुक
दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

लोगों के दिलों पर छाने वाले कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल पहली बार एक साथ आने के लिए तैयार है। अल्ट बालाजी की आने वाली वेब सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला में दोनों स्टार्स एक दूसरे के अपोजिट दिखाई देने वाले हैं। दोनों इस सीरीज में शेफ के किरदार में नजर आने वाले हैं। इन दिन दोनों स्टार्स की कुछ तस्वीरें शूटिंग से जुड़ी हुई सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर छा रहे पोस्ट और वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल मैनेजमेंट स्टूडेंट की तरह दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं फोटोज में दिव्यांका त्रिपाठी का लुक काफी फ्रेश देखने को मिल रहा है। आज से पहले शायद ही अपने दिव्यांका त्रिपाठी का ऐसा लुक देखा होगा। वहीं, बात करें राजवी खंडेलवाल की तो हमेशा की तरह वो हैंडसम ही नजर आ रहे हैं। इस बेव सीरिज कीी शूटिंग पहले दिसंबर 2018 में शुरू होने वाली थी, लेकिन इस मामले में कुछ देरी हुई और इस फरवरी में शुरु करने का फैसला लिया। ऐसा पहली बार होगा जब दो बेहतरीन एक्टर को देख लोगों की सांसे थम जाएगी।

यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही  फोटो…

देखिए कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला के सेट से जुड़ा हुआ वीडियो…

वहीं, पिछले साल दिव्यांका त्रिपाठी का लुक इस वेब सीरिज से जुड़ा हुआ जारी किया गया था। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की थी। शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस एक शेफ की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही थी। इस वेब सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी राजीव खंडेवाल के साथ रोमांस का तड़का लगाती हुई दिखाई देंगी। इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों  सिंगिंग रियलिटी शो वाइस को होस्ट कर रही हैं। होस्टिंग के काम भी दिव्यांका त्रिपाठी का जलवा छाया हुआ है। दिव्यांका त्रिपाठी की हाल ही में एक फोटो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही थी। तस्वीर में दिव्यांका ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply