Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar LIVE: उर्वशी वाणी हुई बेघर, दीपक ठाकुर ने कहा है सबसे कमज़ोर

Bigg Boss 12 में कौन मनाएगा घरवालों के साथ दिवाली? यहां देखिये Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar LIVE

  |     |     |     |   Updated 
Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar LIVE: उर्वशी वाणी हुई बेघर, दीपक ठाकुर ने कहा है सबसे कमज़ोर
Bigg Boss 12 में कौन मनाएगा घरवालों के साथ दिवाली? यहां देखिये Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar LIVE

दिवाली जैसे त्यौहार पर लोग अपने करीबी लोगों के साथ ही रहना ज्यादातर पसंद करते हैं| और बिग बॉस के घर में प्रतियोगी अपने परिवार से दूर हैं और दुखी हैं कि उन्हें इस उत्सव को अपने प्रियजनों से दूर रह कर मनाना होगा| हालाँकि घर में रहने के लिए वो कड़ी से कड़ी मेहनत कर रहे है| हालाँकि बिग बॉस उन्हें इस बार उन्हें उदास होने नहीं देंगे और आज बिग बॉस के घर से कोई एक कंटेस्टेंट आज बाहर हो जाएगा|

आज बिग बॉस के घर में भारती सिंह और आदित्य नारायण घर में एंटरटेनमेंट लेकर आये| दोनों ने सदस्यों के परिवारों की तरफ से उपहार लाए जिन्हें प्रतिभागियों को उन्हें दी गई चुनौतियों को पूरा करके कमाया जाना था।

(बिग बॉस के लेटेस्ट अपडेट के लिए लिंक को रिफ्रेश कीजिये)

9.06 PM:  घर के 6 सदस्यों ने उर्वशी का नाम लिया और वो  घर से बाहर हो गयी|

9.53 PM: सलमान खान ने बताया अब पांच लोग बचे हैं उर्वशी, जसलीन, शिवाशीष रोहित और मेघा को घर से निकलने की टेंशन है| सलमान खान ने घरवालों से कहा कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से सबसे काम एंटरटेनिंग कौन है? सोमी खान ने मेघा का नाम लिया| दीपिका ने उर्वशी का नाम लिया| करणवीर ने उर्वशी का नाम लिया| उन्होंने कहा कि 7 हफ्ते हो गए हैं लेकिन वो अभी तक खुली हुई नहीं हैं| श्रीसंत ने मेघा का नाम लिया|

9.39 PM: अब शिवाशीष और करणवीर बोहरा में सुल्तानी अखाड़े का दंगल हो रहा है| पहला राउंड शिवाशीष ने जीता और दूसरा करणवीर ने|

9.26 PM: सुरभी और रोमिली अपने अंदाज़ में रैप करना था| दोनों का अंदाज़ लोगों को पसंद आया| दीपिका और उर्वशी को लड्डू बनाने और खाने के लिए कहा गया था, श्रीसंत और करणवीर को हाथ कुश्ती चुनौती दी गई थी|

9.19 PM: इसके बाद शिवाशीष – जसलीन और सृष्टि- रोहित को पेपर डांस की चुनौती दी गई | इसमें सृष्टि और रोहित की जीत हुई| इसके बाद दीपक को टास्क मिला सोमी खान के लिए एक गाना गाने का| अब आदित्य नारायण सोमी खान के साथ डांस कर रहे हैं|

9.19 PM: भारती सिंह और आदित्य नारायण  ने सदस्यों के परिवारों की तरफ से उपहार लाए जिन्हें प्रतिभागियों को उन्हें दी गई चुनौतियों को पूरा करके कमाया जाना था। सबसे पहले सोमी और दीपक आये है| दीपक को सोमी को प्रपोज़ करना था| उन्होंने कर दिया|

9.14  PM: घर में भारती सिंह और आदित्य नारायण ने एंट्री ले ली है| आदित्य नारायण घर में एक फनी गाना गए रहे हैं| इस गाने के बोल में घरवालों के लिए ताना है|

9.12  PM: जसलीन मथारू अब रोमिल के साथ दोस्ती करने की कोशिश कर रही है| सोमी के कहने पर दोनों दोस्त बन गए|

9.11  PM: मेघा ने अँधेरे का पटाखा रोमिल को दिया| मिठाई उन्होंने दीपिका ककर को खिलाई|

9.o4  PM: सलमान खान ने कहा कि किन घर वालों की करतूतों से अँधेरा होता है और किनकी करतूतों से उजाला होता है| अब शिवाशीष स्टोर रूम से पटाख़े लेकर आये| सलमान खान ने कहा कि अँधेरा फैलाने वाले को मुकुट पहनाया जाएगा और उजाला बनाने वालों को खाना मिलेगा| जसलीन ने रोमिल को कहा कि वो घर में अँधेरा फैलाते हैं| जसलीन ने सोमी को मिठाई खिलाई| अब रोमिल की बारी आयी उन्होंने जसलीन को पटाखे का मुकुट पहनाया| और मिठाई सुरभि को मिठाई खिलाई| अब सुरभि की बारी आयी उन्होंने पटाख़े का मुकुट करणवीर को पहनाया और मिठाई रोमिल को खिलाई| सोमी की बारी आयी तो उन्होंने श्रीसंत को अन्धकार का मुकुट पहनाया और मिठाई रोमिल को खिलाया|

9.o3  PM: सलमान खान ने बताया अब पांच लोग बचे हैं उर्वशी, जसलीन, शिवाशीष। रोहित और मेघा में से कोई एक घर से बेघर होगा|

9.01  PM: सलमान खान ने बताया कि भारती सिंह और आदित्य नारायण बिग बॉस के घर में जाएंगे|

9.00 PM: भारती सिंह और सलमान खान ने जलते दिए और प्रेम रतन धन पायो पर डांस किया|

इस टास्क में शिवाशीष – जसलीन और श्रृति – रोहित को पेपर डांस की चुनौती दी गई थी, दीपिका और उर्वशी को लड्डू बनाने और खाने के लिए कहा गया था, श्रीसंत और करणवीर को हाथ कुश्ती चुनौती दी गई थी, सुरभी और रोमिली अपने अंदाज़ में रैप करना था| दीपक ठाकुर को एक गीत गाकर सोमी को प्रपोज़ करने प्रस्ताव देने के लिए कहा गया था, जबकि सोमी को करणवीर पर रोहित और मेघा पर एक साड़ी तैयार करने के लिए कहा गया था। आदित्य और भारती इन चुनौतियों के जज थे और एक पुरस्कार के रूप में सबसे योग्य प्रतियोगी को सिक्का दिया। सिक्कों को प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उपहार प्राप्त करने के लिए इसे ‘खुशियों के पिटारे ‘ में रखना पड़ा। यह सभी प्रतिभागियों के लिए एक इमोशनल क्षण था जब उन्हें अपने परिवारों द्वारा उपहार के रूप में प्यार प्राप्त हुआ।

दीपक को अपनी बहनों और उनके दादा की एक तस्वीर मिली, दीपिका को उनकी शादी की रिसेप्शन फोटो के साथ मुलायम खिलौना मिला, रोहित को उनके जन्मदिन पर एक परिवार की तस्वीर मिली, सुरभी को अपने भतीजे से मुलायम खिलौना मिला। श्रीसंत अपने बच्चों को हाथ में पकड़ नहीं सकते थे लेकिन जब उन्हें हाथ से लिखे गए नोट, उनकी बेटी से एक ड्राइंग और स्कूल की ड्रेस मिली, क्योंकि वह हाल ही में स्कूल में जाना शुरू कर चुकी है| सृष्टि को एक फ्रेम मिला जिसने उनका पहला वेतन था| जिसे उन्होंने अपने पिता को दिया था। रोमिल को एक छोटा बैग मिला जिसमें उसके बेटे की पोशाक थी| इसे देखकर रोमिल के आँखों में आंसू आ गए| ऐसे में घरवाले अपने परिवार के थोड़ा और करीब आ गए|

 

आप इसके साथ ये मत भूलिए कि आज वीकेंड का वार था| ऐसे में सुल्तानी अखाडा तो बनता है| सलमान खान ने अखाड़ा में एक चेहरे के लिए करणवीर और शिवाशीष का नाम लिया| हालाँकि एपिसोड के अंत में घरवालों को इस बात की चिंता थी कि आखिर कौन घर के बाहर जाने वाला है?

अब देखना होगा कि किसकी यात्रा आज खत्म होगी और कौन इस बार दिवाली अपने परिवार के साथ मनाएगा|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply