Simmba Trailer: पुलिस बनकर छाए रणवीर सिंह, ट्विटर पर मिल रहे हैं ऐसे-ऐसे रिएक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' का ट्रेलर आ गया है। रणवीर सिंह पहली बार पुलिस के लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनको बहुत प्यार मिल रहा है।

  |     |     |     |   Updated 
Simmba Trailer: पुलिस बनकर छाए रणवीर सिंह, ट्विटर पर मिल रहे हैं ऐसे-ऐसे रिएक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ का ट्रेलर आ गया है। रणवीर सिंह पहली बार पुलिस के लुक में नजर आ रहे हैं। दमदार एक्शन के कारण इनको खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इनको बहुत प्यार मिल रहा है। इनकी एक्टिंग को सराहा जा रहा है लेकिन कुछ रिएक्शन ऐसे हैं जिनके कारण हंसी रोक नहीं पाओगे। वैसे यदि आप ट्रेलर देखोगे तो आपको सिंघम के अजय देवगन तो जरूर याद आएंगे। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को साउथ फिल्म के साथ जोड़कर बताया जा रहा है।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ को अब तक चार घंटे में 4.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह का एक्शन कमाल का है। फिल्म की शुरुआत भले ही सिंघम से हो रही है लेकिन सिंबा इस आगे बढ़ती कहानी में जान डालता दिख रहा है। फिल्म सामाजिक मुद्दों को उठाती दिख रही है। इसको लेकर कई फैंस का कहना है कि फिल्म सुपरहिट होगी तो कोई कह रहा है कि फ्लॉप होगी। कमेंट पढ़कर वाकई में मजा आ रहा है।

‘सिंबा’ बनकर एक बार फिर रणवीर सिंह छा गए हैं। यदि इनके लुक की बात करें तो बहुत ही हॉट दिख रहे हैं वैसे इनको मस्तानी की ओर से भी जबरदस्त कमेंट मिल चुका है। इसका जिक्र रणवीर ने आज इवेंट के दौरान किया था। कमेंट बॉक्स में रणवीर सिंह के एक्शन लुक को शेयर किए जा रहे हैं। यानी कि एक बात तो साफ हो चुकी है कि रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस मौके पर भी इनकी शादी की फोटो भी शेयर की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग किसी तरह का मौका गंवाना नहीं चाहते हैं औ जो दिल किया पोस्ट करते जा रहे हैं। वैसे अगर आपने अब तक कमेंट नहीं किया है तो फिर कर सकते हैं।

यहां देखिए किस तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रवि गुप्ता

पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.

ravi.gupta@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply