बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विजु खोटे का निधन, फिल्म शोले और अंदाज अपना अपना के इस किरदार ने बनाया था मशहूर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विजु खोटे का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह हुआ। वह अपने घर में सोए हुए थे। उनके शरीर में कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनकी भतीजी और एक्टर भावना बाल्सवर ने बताया कि उनका निधन सुबह 6.55 बजे उनके घर में निधन हुआ।

  |     |     |     |   Updated 
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विजु खोटे का निधन, फिल्म शोले और अंदाज अपना अपना के इस किरदार ने बनाया था मशहूर
बॉलीवुड एक्टर विजु खोटे का निधन। (फोटोः ट्विटर)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विजु खोटे का निधन  (Viju Khote Passed Away)  हो गया है। उनका निधन आज सुबह हुआ। वह अपने घर में सोए हुए थे। उनके शरीर में कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनकी भतीजी और एक्ट्रेस भावना बाल्सवर ने बताया कि उनका निधन सुबह 6.55 बजे उनके घर में निधन हुआ। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। भावना बाल्सवर ने कहा,’वह अस्पताल में नहीं मरना चाहते थे इसलिए हम कुछ दिन पहले उन्हें घर पर लाए थे। यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है।’

विजु खोटे (Viju Khote Last Rites) का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे चंदनावाड़ी में किया जाएगा। इस एक्टर के कालिया के किरदार को हमेशा याद किया जाता रहा है। क्लासिकल फिल्म शोले में उन्होंने कालिया के किरदार निभाया था। उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। वह साल 1964 से फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्हें फिल्म अंदाज अपना अपना में रॉबर्ट का किरदार निभाने के लिए भी याद किया जाएगा। विजु खोटे बॉलीवुड एक्ट्रेस दुर्गा खोटे की मौसेरे भाई थे और बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस दुर्गा खोटे के भतीजे थे।

भारतीय सिनेमा में अमर किया कालिया का किरदार

विजु खोटे ने इंडियन सिनेमा के सबसे यादगार लम्हों में कालिया के किरदार को अमर किया है। रमेश सिप्पी की फिल्म शोले  (Sholay Movie) में उनके दो सीन थे। अपने इस सीन की वजह से मिली पॉपुलैरिटी पर साल 2015 में उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी प्यार मिला उसे स्वीकार किया। उन्होंने कहा था, ‘कालिया से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। लोगों ने कालिया के किरदार को काफी पसंद किया।’ फिल्म शोले में गब्बर का किरदार निभाने वाले अमजद खान और विजु खोटे ने कई फिल्मों में साथ काम किया।

इस मशहूर कॉमेडियन का 39 साल की उम्र में हुआ निधन, लिवर-किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता

यहां देखिए वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में पहुंचे ये सितारें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply