वरुण धवन को लगता है आलिया भट्ट अब नहीं करेंगी उनके साथ काम, रणवीर कपूर-रणवीर सिंह से भी कह दी इतनी बड़ी बात

वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी आपने कई फिल्मों में देखी है। लेकिन वरुण को लगता है कि अब आलिया उनके साथ काम नहीं करेंगी। हाल ही में हुए जी सिने अवॉर्ड 2019 दौरान उन्होंने ये बात कही और इसके पीछे उन्होंने हैरान करने वाली वजह भी बताई।

  |     |     |     |   Updated 
वरुण धवन को लगता है आलिया भट्ट अब नहीं करेंगी उनके साथ काम, रणवीर कपूर-रणवीर सिंह से भी कह दी इतनी बड़ी बात
वरुण धवन और आलिया भट्ट(फोटो:इंस्टाग्राम)

आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी आपने ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’, ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हिनया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद अब जल्द ही उन्हें साथ में करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में देखेंगे। ये जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है और उनकी पर्दे पर केमिस्ट्री लाजवाब होती है। लेकिन वरुण धवन को लगता है कि अब आलिया उनके साथ काम नहीं करेंगी।

जी हां, हाल ही में हुए जी सिने अवॉर्ड 2019 में वरुण धवन ने कहा कि उन्हें लगता है कि आलिया अब उनके साथ काम नहीं कर पाएंगी। इसके पीछे वरुण ने वजह भी बताई। आप भी जानिए आखिर क्यों वरुण को ऐसा लगता है।

जानिए क्यों लगता है इस एक्टर को ऐसा
जैसा कि आने वाले वक्त में आलिया भट्ट कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उनमें से राम चरण के साथ एस एस राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’, करण जौहर की ‘तख्त’ और संजय लीला भंसाली की ‘इंशाअल्ला’ जिसमें वो सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी शामिल है। इसी बात को लेकर वरुण धवन ने अवॉर्ड शो में कहा कि आलिया उनके साथ अब काम नहीं करेंगी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘इंशाअल्ला, माशाल्लाह अब आलिया तुम बड़े डायरेक्टर और एक्टर के साथ काम करने में बिजी हो, तो अब तुम मेरे साथ काम नहीं करोगी।’ उनकी ये बात सुनकर ऑडियंस में बैठे रणवीर कपूर और रणवीर सिंह हंसने लगे। इस पर वरुण ने उन दोनों की तरह इशारा करते हुए कहा कि ये कुछ सालों बाद आप दोनों के साथ भी काम नहीं करेगी।

‘कलंक’ फिल्म में नजर आएगी इनकी जोड़ी
17 अप्रैल को रिलीज हो रही अभिषेक वर्मन निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन के बनैत तले बनी फिल्म ‘कलंक’ में ये जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म में उन दोनों के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे। ये एक पीरियडिक फिल्म है।

वीडियो में देखिए ‘कलंक’ के टीजर लॉन्च पर आलिया भट्ट और वरुण धवन की क्यूट फाइट…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply