नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज के समय में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं. वह हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है. फैंस उनके बोल्ड और सेक्सी अंदाज को काफी पसंद करते है. नोरा फतेही की तस्वीरें और वीडियो आए दिन इंटरनेट पर छाई रहती हैं. ऐसे ही एक बार फिर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. जिसके देखने के बाद लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे है और मजाक बना रहे है.
![Nora Fatehi Viral Video](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2022/11/890.png)
![Nora Fatehi Viral Video](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2022/11/22-7.png)
नोरा फतेही वायरल वीडियो
दरअसल, नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस वायरल वीडियो में एक फैन नोरा को देखकर काफी रोने लगती हैं. इसके बाद एक्ट्रेस उसे गले लगाकर माथे पर चूमती है और किसी तरह उसे शांत करती है. इस दौरान नोरा फैन से बातचीत भी करती रहती हैं. लास्ट में रोती हुई फैन नोरा के पैर छूती है तो नोरा उसे गले लगा लेती हैं. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस उनका मजाक बना रहे है. कई ने इसे नोरा (Nora Fatehi) की नौटंकी बताया. तो कई यूजर्स ने वीडियो को ‘स्क्रिप्टेड’ भी कहा. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पागलो की कमी नहीं है दुनिया में.’ अन्य यूजर ने मजाक में कहा, ’50 काट एक्टिंग का.’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘वाह क्या एक्टिंग है…वाह क्या एक्टिंग है…’यह भी पढ़ें: Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने मुंबई में लिया लिट्टी चोखा का मजा, बताया- इस शेफ को मैंने सिखाया है
![Nora Fatehi Viral Video](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2022/11/23-4.png)
![Nora Fatehi Viral Video](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2022/11/5-3.png)
![nora fatehi video comment](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2022/11/24.png)
![nora fatehi video comment](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2022/11/1-6.png)
नोरा फतेही वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करे तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘थैंक गॉड’ में एक स्पेशल ‘मानिके’ गाना किया था, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी. इसके अलावा नोरा फतेही झलक दिखला जा 10 के 90 के दशक की थीम पर बेस्ड एपिसोड में टेरेंस लुईस एक शानदार डांस परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे. फैंस दोनों के इंप्रेसिव मूव्स के लिए उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है.
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने की करोड़ो की कमाई, आरआरआर को भी छोड़ा पीछे
बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: