प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ‘जेठ’ हैं फेमस सिंगर, ‘जेठानी’ का भी हॉलीवुड में है जलवा

चलिए आपको बताते हैं कि आखिर निक जोनस के भाई जुई जोनस हैं कौन? और जुई जोनस की गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के बारें में...

  |     |     |     |   Updated 
प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ‘जेठ’ हैं फेमस सिंगर, ‘जेठानी’ का भी हॉलीवुड में है जलवा

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। दीपवीर के बाद अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस(Nick jonas) की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रियंका और निक जोधपुर में शादी करने वाले हैं। इसी के चलते निक के रिश्तेदार और करीबी दोस्त भारत आ गए हैं। सोमवार की रात निक जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड भारत आ गए हैं। इन्हें रिसीव करने खुद मुंबई एयरपोर्ट पर निक जोनस गए हुए थे। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर निक जोनस के भाई जुई जोनस हैं कौन?

जुई जोनस (Joe Jonas) का जन्म 15 अगस्त 1989 को कासा ग्रांडे, एरिजोना में हुआ था, उनकी परवरिश न्यू जर्सी के वाईकॉफ में हुई है। उन्होंने 12 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। जोनस के परिवार में म्यूजिक का गहरा नाता है। जोनस भाईयों ने मिलकर जोनस ब्रदर्स नाम की एक बैंड की शुरुआत की। इस बैंड से चार गाने मार्केट पर आ चुके हैं। इन्होंने डिज्नी कंपनी के साथ मिलकर भी काम किया। जुई जोनस चार भाई बहनों में दूसरे नम्बर में हैं।

जुई जोनस 12 साल की उम्र में के लिए ऑडिशन दिया था। जोनस भाईयों ने कोलाबियां के साथ मिलकर अपना एक एल्बम लॉन्च किया था। जो ज्यादा हिट नहीं रहा। 2007 में ये भाई डिजनी चैनल से जुड़े इसके बाद से इनको सफलता पर सफलता मिलती चली गई। इनका डिजनी पर एक माइली साइरस शो आता था। इस शो ने आज तक सबसे ज्यादा रेटिंग कमाई। इसी साल इन लोगों ने अपना एक एल्बम रिलीज किया जो कि बिलबोर्ड चार्ट पर टॉप 5 लिस्ट में शामिल हुआ।  इसके बाद जोनस ब्रदर्स सफलता की सीढ़िया चढ़ते चले गए।

कौन हैं सोफी टर्नर

निक जोनस के भाई जुई जोनस हॉलीवुड की एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) को डेट कर रहे हैं। इन दिनों सोफी भी निक की शादी के लिए भारत आए हुए हैं। सोफी टर्नर गेम्स ऑफ थ्रोन्स टीवी (Game of Thrones) की सीरीज में देखी जा चुकी हैं। सोफी हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। जो X Man में भी नजर आ चुकी हैं।

देखिए जुई जोनस और सोफी टर्नर की अन्य तस्वीरें…

View this post on Instagram

❤️🇫🇷

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas) on

View this post on Instagram

@theglassmagazine

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas) on

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply