
बॉलीवुड कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की तैयारिया जोरो पर चल रही है। इसी के चलते निक जोनस के भाई और उसकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर भारत आ गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोमवार को शानदार डिनर पार्टी रखी। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा बहुत ही ग्लैमरस अवतार में नजर आई थी।

प्रियंका और निक की इस डिनर पार्टी की तस्वीरें वायरल हुई है। इसमें प्रियंका और निक तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

निक जोनस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने कैप्शन पर लिखा, ‘मुंबई नाइट्स’ कपल की डिनर पार्टी में आलिया भट्ट (Alia bhatt) और परिणीति चोपड़ा भी साथ नजर आए।

सोफी टर्नर ने एक ड्रेस पहन रखा था तो वहीं, जोय जोनस अपने भाई की तरह कूल दिखें। इस दौरान दोनों साथ में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे थे।

सोफी और जुई प्रियंका की शादी के लिए पूरी तैयारी कर के आए हैं। भाई के ससुराल पहुंचे जोय जोनस को एयरपोर्ट पर लेने खुद प्रियंका गई हुईं थी।

वहीं विदेशी मेहमानों का आना जाना आज से शुरू हो गया है। प्रियंका ने अपने जेठ-जेठानी के स्वागत के लिए एक शानदार पार्टी रखीं।

प्रियंका की इस पार्टी में बहन परिणीति चोपड़ा ने भी शिरकत की। इस दौरान परिणीति बड़ी खूबसूरत नजर आ रहीं थी। इस दौरान उन्होंने वाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था।

प्रियंका और निक की डिनर पार्टी में आलिया भट्ट ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।
Story Author: कविता सिंह

kavita.singh@hindirush.com +91 8871904094
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053