Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर संग भारत पहुंचे निक जोनस के भाई

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए मेहमान आने लगे हैं। निक जोनस के भाई जोय जोनस और उनकी मंगेतर गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर भारत पहुंचे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर संग भारत पहुंचे निक जोनस के भाई

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) की शादी के लिए मेहमान आने लगे हैं। निक जोनस के भाई जोय जोनस (Joe Jonas) और उनकी मंगेतर गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर (Sophie Turner) भारत पहुंचे हैं। मुंबई एयरपोर्ट में जोय जोनस के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी नजर आईं। दोनों शादी के लिए पूरी तैयारी कर के आए हैं। भाई के ससुराल पहुंचे जोय जोनस एयरपोर्ट पर ही खुश नजर आ रहे हैं। अब देखना है कि ये लोग होटल में ठहरते हैं या फिर प्रियंका चोपड़ा के घर जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक, निक जोनस के भाई जोय जोनस सोमवार को मुंबई पहुंचे। उनके साथ उनकी प्यारी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर भी नजर आईं। दोनों एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डालें नजर आएं। सोफी टर्नर ने एक शर्ट पहन रखा था तो वहीं, जोय जोनस अपने भाई की तरह जैकेट पहले कूल दिखें।

इस दौरान दोनों के साथ बैग-पैकेज भी खूब दिखे यानी कि शादी के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही दोनों कार में बैठ कर आवास की ओर निकल गए। ऐसा कहा जा रहा है कि विदेशी मेहमानों का आना जाना आज से शुरू हो जाएगा। निक के खास रिश्तेदार और दोस्त शादी के कुछ दिन पहले ही आ जाएंगे।

शूटिंग के अंतिम दिन मिली पार्टी
प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘स्काय इज पिंक’ के लिए दिल्ली में थीं। इसलिए निक जोनस वहां पर सीधे आए। मुंबई निकलने से पहले शूटिंग के अंतिम दिन डायरेक्टर सोनाली बोस और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की ओर से सरप्राइज पार्टी दी गई। इसके जरिए दोनों कपल को एडवांस में शादी की पार्टी दी गई थी।

बधाई पार्टी लेने के बाद प्रियंका और निक दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे थे। वहां पर दोनों कपल हाथों डाले हाथ घूमते दिखे। इसके बाद इस प्यारे पल को कैमरे में कैद कर पोस्ट कर दिया। वैसे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस हमेशा एक-दूसरे से बेहद करीब रहते हैं। खुद ही खास पल की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

शादी की तैयारी
प्रियंका और निक की शादी की प्लानिंग भी दीपिका-रणवीर की तरह हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी दो दिन और दो रस्मों से शादी करेंगे। इसके साथ ही प्रियंका और निक के वेडिंग डेट में बदलाव देखने को मिला है।

हाल ही में आए मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दो दिन 2 और 3 दिसंबर को शादी करेंगे। 02 दिसंबर को हिंदू और 3 दिसंबर को क्रिश्चन परंपरा के अनुसार शादी होने की बात कही जा रही है। चूंकि प्रियंका चोपड़ा हिंदू और निक जोनस क्रिश्चन हैं, इसिलए दोनों में रस्मों में शादी होनी तय मानी जा रही है। शादी की दोनों रस्में जोधपुर के उमेद भवन में ही होगी। 04 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी (दिल्ली) की बात कही जा रही है।

यहां देखिए जोय जोनस और सोफी टर्नर की तस्वीरें…

यहां देखिए निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रवि गुप्ता

पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.

ravi.gupta@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply