Cannes 2019: सोनम कपूर ने दूसरी बार किया रेड कार्पेट पर वॉक, व्हाइट टक्सीडो में दिखा एक्ट्रेस का फैशनेबल लुक

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर अहुजा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) में डेब्यू है। कान्स के रेड कार्पेट पर उन्होंने दूसरी बार सफेद टक्सीडो पहना हुआ है, जो उन पर काफी फब रहा है।

  |     |     |     |   Updated 
Cannes 2019: सोनम कपूर ने दूसरी बार किया रेड कार्पेट पर वॉक, व्हाइट टक्सीडो में दिखा एक्ट्रेस का फैशनेबल लुक
कान्स के रेड कार्पेट पर सोनम कपूर। (फोटोः गेट्टी इमेज)

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर अहुजा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) में डेब्यू है। कान्स के रेड कार्पेट पर उन्होंने दूसरी बार सफेद टक्सीडो पहना हुआ है, जो उन पर काफी फब रहा है। इस टक्सीडो से उनका क्लीवेज दिख रहा है। उन्होंने गले में हार पहना हुआ है। उके पैरों में पायल है और उन्होंने टक्सीडो की मैचिंग की जूतियां पहनी हुई हैं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor Makeup)  ने हल्का मेकअप किया हुआ है। आंखों पर गहरा काला और लंबा काजल लगाया हुआ है। मांग निकाल रखी है और जूड़ा बांधा हुआ है। कानों में ईयरिंग पहने हुए हैं। फिल्म प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस की बहन  रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से सोनम कपूर का व्हाइट टक्सीडो वाला लुक शेयर किया। सोनम कपूर के इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘वन्स अपोन ए टाइम इन हॉलीवुड का प्रीमियर होगा चोपार्ड के लिए।’

सोनम कपूर ने सेट किया नया ट्रेंड

इससे पहले सोनम कपूर  (Sonam Kapoor Valentino Look) का लाल रंग वेलेनटिनो ड्रेस वाला लुक सामने आया था, जिसे एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। उन्होंने स्टुड्स पहना हुआ है। उनका मेकअप बहुत ही हल्का है। इस हल्के मेकअप के लिए वह शुरू से ही जानी जाती है। सोनम कपूर ने ही बॉलीवुड में मिनिमल मेकअप और बिना मेकअप आने का ट्रेंड सेट किया है।

यहां देखिए सोनम कपूर  की तस्वीरें-

 

Cannes 2019: कान्स के रेड कार्पेट पर हिना खान को इस बात का लग रहा था डर, शेयर किया मजेदार किस्सा

Cannes 2019: ऐश्वर्या राय बच्चन, हुमा कुरैशी और डायना पेंटी में से किसका लुक था बेस्ट, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply