Cannes 2019: रेड कार्पेट पर वॉक के लिए पहुंची सोनम कपूर का ये LOOK देखकर आप भी कह उठेंगे WOW!

Cannes Film Festival 2019 में एक के बाद एक सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के लुक सामने आये हैं लेकिन ब्राइट कलर के इस ऑउटफिट में उनका ये लुक देखने ही लायक है| आप भी देखिये...

  |     |     |     |   Updated 
Cannes 2019: रेड कार्पेट पर वॉक के लिए पहुंची सोनम कपूर का ये LOOK देखकर आप भी कह उठेंगे WOW!
सोनम कपूर ( फोटो ; इंस्टाग्राम )

दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में से एक कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2019) का आयोजन फिलहाल फ्रांस में हो रहा है| कान फिल्म फेस्टिवल दुनिया भर के कई ग्लोबल सेलेब्स को होस्ट करता है और यह साल का सबसे बड़ा फैशन इवेंट माना जाता है।

भारत से, कई सेलेब्स जैसे प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और बाकी कलाकार इस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हुए हैं| इन्ही में से एक हैं सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja) जो फिलहाल कान पहुंची हुई हैं| कल सोनम कपूर ने ब्राइट रेड कलर की ऑउटफिट के बाद आज मस्टर्ड येलो कलर की ऑउटफिट में नज़र आ रही हैं|

आज सोनम कपूर (Sonam Kapoor Cannes Look) की बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिसमें हमें सोनम के लुक का पता चल रहा है| इस तस्वीर में सोनम कपूर एक फोटोग्राफर के लिए पोज़ दे रही हैं| ब्राइट येलो रफल्ड ड्रेस में सोनम का ये लुक बहुत ही खूबसूरत लग रहा है|

इस ऑउटफिट के साथ सोनम ने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा है| मिनिमल मेकअप और जूलरी के साथ सोनम का ये लुक फ्रेंच रिवेयरा से इंस्पायर्ड लग रहा है| सोनम कपूर की बहन और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस बार सोनम कपूर का लुक सिंपल और एलिगेंट होगा|

यहां देखिये सोनम कपूर का ये लुक…

सोनम कपूर (Sonam Kapoor Photos) के फैंस उनका ये लुक जरूर पसंद करेंगे| बहुत से लोगों को सोनम कपूर का रेड ऑउटफिट बहुत ही पसंद आया|

सोनम कपूर जब भी कोई ऑउटफिट पहनती हैं तो वो अपने आप में आइकोनिक होता है ऐसे में कान फिल्म फेस्टिवल में उनके एक से बढ़कर एक लुक सामने आये हैं जो बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं|

आपको बता दें सोनम कपूर के अलावा इस इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान जैसे कई सितारे पहुंचे हुए थे|

सोनम कपूर जब भी रेड कार्पेट पर आती हैं उनका सिज़लिंग अवतार सभी से अलग होता है| अब एक बार फिर वो अपने लुक से कान फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढ़ाती हुई नज़र आएँगी|

यहां देखिये ये वीडियो-

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply