शाहिद कपूर ने बताया कितनी अलग है फिल्म अर्जुन रेड्डी और इसकी रीमेक मूवी कबीर सिंह

शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आने वाले हैं। ये तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। शाहिद ने इन दोनों फिल्मों की तुलना पर बात की और बताया कैसे उनका कैरेक्टर इससे अलग है।

  |     |     |     |   Updated 
शाहिद कपूर ने बताया कितनी अलग है फिल्म अर्जुन रेड्डी और इसकी रीमेक मूवी कबीर सिंह
शाहिद कपूर(फोटो:विरल/मानव)

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी जल्द ही संदीप वांगा की फिल्म ‘कबीर सिंह’ में नजर आने वाले हैं। ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर देखने मिलेगी। इस फिल्म को सिने वन स्टूडियोज के साथ मिलकर टी-सीरीज इसे प्रोड्यूस करेगी। इसमें शाहिद कपूर एक शराबी सर्जन की भूमिका निभा रहे हैं। ये एक थ्रिलर लव स्टोरी है जिसमें शाहिद की लवर उन्हें छोड़कर चली जाती है और वो बार-बार अपनी जान देने की कोशिश करते हैं। ये फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

जैसा कि इस फिल्म को तेलुगू मूवी ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक कहा जा रहा है और दोनों की तुलना की जा रही है। आपको बता दें कि इसके तेलुगू वर्जन में साउथ के एक्टर विजय देवेराकोंडा नजर आए थे। हाल ही में इस फिल्म के एक्टर शाहिद कपूर ने दोनों फिल्मों की तुलना को लेकर बात की और अपनी राय रखी। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘विजय इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की थी। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो कबीर सिंह भले अर्जुन रेड्डी का रीमेक है, लेकिन दोनों एक व्यक्ति नहीं बल्कि कजिन हैं। मेरी फिल्म में मेकर्स ने अपना टच दिया है।’

आगे बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा, ‘हमने फिल्म में कुछ अलग दिखाने की कोशिश की है क्योंकि इस कैरेक्टर की जर्नी को फिर से सबके सामने लाना था। कबीर सिंह में मेरे कैरेक्टर की परवरिश दिल्ली और मुंबई में दिखाई गई है। इसलिए अर्जुन रेड्डी से ये किरदार और उसका रहन-सहन काफी अलग नजर आएगा। हां, हमने फिल्म में इस कैरेक्टकर की एनर्जी वहीं रखी है।’ खबरों की मानें तो इस रोल के लिए पहले रणवीर सिंह को चुना गया था, लेकिन डेट की समस्या के कारण वो ये फिल्म नहीं कर पाए।

वीडियो में देखिए शाहिद कपूर बेटे जैन के लिए शाहिद ने क्या गिफ्ट खरीदा…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply