VIDEO: सपना चौधरी लड़कियों को ‘तेरी आख्या का यो काजल’ पर सिखा रही थीं डांस, लड़के बनाने लगे वीडियो

हरियाणवीं छोरी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस का जलवा बरकरार है। सपना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह लड़कियों के साथ 'तेरी आख्या का यो काजल' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

  |     |     |     |   Published 
VIDEO: सपना चौधरी लड़कियों को ‘तेरी आख्या का यो काजल’ पर सिखा रही थीं डांस, लड़के बनाने लगे वीडियो
सपना चौधरी आज भी स्टेज पर परफॉर्म करना पसंद करती हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

हरियाणवीं छोरी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज देश में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा की यह लड़की रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में क्या आई, हर कोई इसका मुरीद हो गया। बहुत कम लोग जानते होंगे कि सपना आज भी स्टेज शो करना बेहद पसंद करती हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में गई थीं। इवेंट में मौजूद बच्चे उनके साथ डांस करने की फरमाइश करने लगे। सपना लड़कियों को अपने गाने तेरी आख्या का यो काजल…पर डांस सिखा रही थीं कि उनके पीछे खड़े लड़के उनका वीडियो बनाने लगे।

नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं सपना चौधरी के पास खड़ी लड़कियां उनके डांसिंग स्टेप्स फॉलो कर रही हैं। बच्चे भी अपने बीच सपना को देखकर काफी खुश लग रहे हैं। पीछे खड़े कुछ लड़के सपना के डांस का वीडियो बना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी के फैन पेज अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। 12 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

सपना चौधरी का यह वीडियो वायरल हो रहा है…

View this post on Instagram

#sapnachoudhary #sapnachaudhary

A post shared by DESI QUEEN 👑👑 (@isapnachaudhary) on

गौरतलब है कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Video) हाल ही में एक विवाद को लेकर भी सुर्खियों में थीं। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सपना का डांसिंग इवेंट रखा गया था। हरियाणवीं छोरी की एक झलक पाने के लिए आसपास के जिलों से लोग वहां पहुंचे थे। स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा था। इस दौरान कुछ फैंस आयोजकों से सपना के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे।

आयोजकों के इंकार करने पर फैंस ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। लाठीचार्ज में कुछ लोगों को चोटें आई थीं। माहौल बिगड़ते देख सपना चौधरी बीच में ही शो छोड़कर चली गईं। शहर में घंटों तक चले इस विवाद की वजह से कई किलोमीटर तक का जाम भी लग गया था।

सपना चौधरी को एक लड़के ने दिया डांस का चैलेंज

कांग्रेस में शामिल होने से सपना चौधरी ने किया इंकार, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply