प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से जुड़े कई राज से उठाया पर्दा, बताया क्यों उस दिन रो पड़े थे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा ने शादी के इतने महीनों बाद इससे जुड़े कई राज से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि क्यों शादी के दिन निक जोनस उन्हें देखकर रो पड़े। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि किसने उन्हें क्या गिफ्ट दिया।

  |     |     |     |   Updated 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से जुड़े कई राज से उठाया पर्दा, बताया क्यों उस दिन रो पड़े थे निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो:इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं और वहां भी अपनी एक्टिंग से वो तारीफें पा चुकी हैं। पिछले साल ही ये एक्ट्रेस अमेरिकन सिंगर और सेलिब्रिटी निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी। उन दोनों की शादी क्रिश्चन और हिंदू दोनों तरीकों से हुई। शादी के दिन प्रियंका काफी खूबसूरत लगी थी। उनके फैंस उनकी शादी की एक झलक देखने के लिए बेताब थे। ये शादी काफी चर्चा में रही थी।

प्रियंका और निक की शादी के इतने महीनों बाद इस एक्ट्रेस ने एक चैट शो में इससे जुड़े एक राज से पर्दा उठाया है। जब शो में होस्ट ने उनसे शादी से जुड़े कुछ सवाल किए उस दौरान प्रियंका ने बताया कि वेडिंग गाउन में उन्हें देखकर निक का क्या रिएक्शन था। उन्होंने जो बताया वो सुनकर आप चौंक जाएंगे।

क्या कहा प्रियंका ने निक के रिएक्शन के बारे में
चैट शो ‘वाच व्हाट हैपेन लाइव विद एंडी कोहेन’ में प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की। इस शो में होस्ट ने पूछा कि शादी की कसमें और वचन लेते वक्त सबसे ज्यादा कौन रोया था। इस पर एक्ट्रेस ने बात करते हुए कहा, ‘ वचन लेते वक्त सबसे ज्यादा निक रोए थे।’ आगे बात करते हुए इस एक्ट्रेस ने बताया, ‘ये शादी के वक्त पहली बार नहीं था जब निक जोनस ऐसे रोने लगे थे। पहली बार वो मुझे वेडिंग गाउन में देखकर रो पड़े थे। असल में हम दोनों एक दूसरे को शादी के जोड़े में देखकर रो पड़े थे।’ वाकई में उनकी जोड़ी परफेक्ट है और हम उम्मीद करते हैं कि इस कपल के बीच ऐसे ही प्यार बना रहे।

एक्ट्रेस ने बताया शादी के दिन क्या-क्या मिला गिफ्ट
जब शो में होस्ट ने गिफ्ट को लेकर पूछा कि क जो और केविन में से किसने बेहतर गिफ्ट दिया, तो इस पर प्रियंका चोपड़ा ने बताया, ‘अच्छी बात ये है कि केविन ने हमें करीब सौ वाइन की बोतलें गिफ्ट में दी वहीं, जो ने हमें एक शानदार कारनुमा फ्रिज दिया जिसमें ये सारी वाइन की बोतलें आराम से रखी जा सकी। इसलिए ये दोनों गिफ्ट काफी काम आए।’

जल्द नजर आएंगी फरहान अख्तर के साथ
लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर रही ये एक्ट्रेस जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ जायरा वसीम भी होंगी। प्रियंका इसमें जायरा की मां के रोल में नजर आएंगी।

वीडियो में देखिए  प्रियंका चोपड़ा का बरेली से लेकर हॉलीवुड का सफर…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply