कॉफी विद करण में करीना कपूर खान को प्रियंका चोपड़ा पर आया गुस्सा, अभिनेत्री से कह डाली ये बात

कॉफी विद करण के छठे सीजन के फाइनल में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर पहली बार एक साथ दिखाई दीं। दोनों ने यहां अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासा किया। दोनों को उनके पति ने शादी से पहले ग्रीस में प्रपोज किया था।

  |     |     |     |   Updated 
कॉफी विद करण में करीना कपूर खान को प्रियंका चोपड़ा पर आया गुस्सा, अभिनेत्री से कह डाली ये बात
प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर और करीना कपूर खान। (साभारः इंस्टाग्राम)

कॉफी विद करण के छठे सीजन के 19वें एपिसोड में करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर को गेस्ट के तौर पर बुलाया। यह पहली बार है जब दोनों एक्ट्रेस एक शो में साथ दिखाई दी हैं। हालांकि ये शो ऑन एयर नहीं हुआ है। इसका प्रोमो का वीडियो आया है। वीडियो में करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली है। वीडियो में दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा करती दिखाई दे रही हैं।

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि क्वीज राउंड में करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा कि जोनस ब्रदर्स (निक जोनस एक बैंड का हिस्सा हैं) का पहला एल्बम कब आया था। वह इसका जवाब नहीं दे पाती हैं। करीना कपूर ने इस पर रिएक्शन दिया,’तुम्हें(प्रियंका चोपड़ा) यह कैसे नहीं पता?’ इस पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया, ‘क्योंकि शादी से पहले मैंने यह गूगल नहीं किया।’

ग्रीस में किया प्रपोज

इसके बाद करण जौहर ने करीना कपूर से सवाल पूछा कि सैफ अली खान ने तुम्हें कहां प्रपोज किया था? करीना कपूर ने इसका उत्तर दिया ग्रीस में। प्रियंका चोपड़ा ने इस करीना के इस जवाब पर हैरानी जताई। क्योंकि निक जोनस ने उन्हें ग्रीस में ही प्रपोज किया था। इसके बाद करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा से वरुण धवन को लेकर एक सवाल पूछा।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा

अपनी जड़े नहीं भूलनी चाहिए

करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा कि वरुण धवन किसको डेट कर रहे हैं? इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें नहीं पता। तब करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा से कहा कि तुम (प्रियंका चोपड़ा) यह क्यों नहीं जानती, तुम्हें भी बॉलीवुड के बारे में पता होना चाहिए। तुम्हें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। आपको बता दें कि करीना कपूर करण जौहर के प्रॉडक्शन में बनने वाली दो फिल्मों ‘तख्त’ और ‘गुड न्यूज’ में काम कर रही हैं।

यहां देखिए हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply