जोनस ब्रदर्स का नया गाना सकर रिलीज, बाथटब में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर

जोनस ब्रदर्स का नया गाना 'सकर' 1 मार्च को रिलीज हो गया है। गाने में निक जोनस, जो जोनस और केविन जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर और डेनिएले जोनस भी नजर आ रही हैं।

  |     |     |     |   Published 
जोनस ब्रदर्स का नया गाना सकर रिलीज, बाथटब में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर
जोनस ब्रदर्स का नया गाना 'सकर' 1 मार्च को रिलीज हो गया। (फोटो- इंस्टाग्राम)

लंबे इंतजार के बाद जोनस ब्रदर्स का नया गाना ‘सकर’ रिलीज हो गया है। 1 मार्च को रिलीज हुआ जोनस ब्रदर्स का नया गाना ‘सकर’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने में निक जोनस के साथ उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। गाने में निक के बड़े भाई केविन जोनस और उनकी पत्नी डेनिएले जोनस और छोटे भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर ‘गेम ऑफ थ्रॉन्स’ फेम एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर यह गाना धूम मचा रहा है। शुक्रवार को यह गाना ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। 1 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक करीब 2 करोड़ लोग देख चुके हैं। गाने में प्रियंका, सोफी और डेनिएले बाथटब में नजर आ रही हैं। गाने के शूट के दौरान की कुछ तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी की हैं। सोफी टर्नर और जोनस ब्रदर्स भी गाने को काफी प्रमोट कर रहे हैं।

देखिए ‘सकर’ का वीडियो…

जोनस ब्रदर्स के गाने में पहली बार दिखीं प्रियंका चोपड़ा

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा पहली बार जोनस ब्रदर्स के किसी गाने में नजर आई हैं। इस समय प्रियंका और निक भारत में हैं। प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का रोका कराने के लिए भारत आई हैं। बीते 27 फरवरी को उनके भाई का इशिता कुमार से रोका हो चुका है। इशिता और सिद्धार्थ पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। प्रियंका ने रोका सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। माना जा रहा है कि यह कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।

11 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल प्रियंका फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। हाल ही में ऑन एयर हुए करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अभिनेत्री ने बताया था कि एक फिल्म को लेकर उनकी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से बातचीत चल रही है। निक जोनस अगले साल हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘जुमांजी’ के सीक्वल में नजर आएंगे।

देखिए यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply