Cannes 2019: कान्स में धमाकेदार रही प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की एंट्री, देखिए ‘निकयांका’ की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा पहली बार 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' (Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) में शामिल हुई थीं। इवेंट में दूसरे दिन उन्होंने अपने पति निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas Cannes 2019) के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री की।

  |     |     |     |   Updated 
Cannes 2019: कान्स में धमाकेदार रही प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की एंट्री, देखिए ‘निकयांका’ की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा पहली बार 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में शामिल हुईं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ (Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) में शिरकत की। इवेंट में पहले दिन वह अकेले रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आई थीं। इस दौरान ब्लैक एंड कॉपर ग्लिटरी गाउन में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। दूसरे दिन अभिनेत्री अपने पति निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas Cannes 2019) के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करती दिखीं। इस दौरान यह कपल व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नजर आया।

प्रियंका चोपड़ा ज्वैलरी ब्रांड ‘चोपार्ड’ की ओर से ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ (Priyanka Chopra Cannes 2019) का हिस्सा बनी थीं। ‘कान्स’ के रेड कार्पेट पर प्रियंका और निक की शानदार केमिस्ट्री दिखी। इवेंट में एंट्री के बाद निक अपनी प्रिंसेज़ का बेहद खास ख्याल रखते दिखे। कुछ तस्वीरों में वह प्रियंका के पीछे छाता पकड़े खड़े हुए भी दिख रहे हैं।

बताते चलें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ‘मेट गाला 2019’ (Priyanka Chopra Nick Jonas Met Gala 2019) इवेंट में भी नजर आए थे। इवेंट की थीम के अनुसार, उन्होंने अपने आउटफिट कैरी किए थे। हालांकि उनके लुक का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया गया। इसको लेकर तमाम मीम भी वायरल हुए थे। उस इवेंट में दीपिका पादुकोण, ईशा अंबानी सहित कई भारतीय सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इस साल शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें…

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019′ में प्रियंका चोपड़ा को देख लोगों ने क्यों पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?

प्रियंका चोपड़ा ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ के रेड कार्पेट पर उड़ाए सबके होश, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply