Cannes 2019: प्रियंका चोपड़ा की रेड कार्पेट पर एंट्री से सब हुए हैरान, फैंस ने पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जब वॉक करने के लिए उतरी तो उनकी कुछ तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी और खीच लिया। कुछ फैंस ने उनसे पूछा की क्या वो प्रेग्नेंट (Pregnant) हैं?

  |     |     |     |   Published 
Cannes 2019: प्रियंका चोपड़ा की रेड कार्पेट पर एंट्री से सब हुए हैरान, फैंस ने पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (फोटो- गेटी इमेज)

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) के रेड कार्पेट पर जब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) वॉक करने पहुंची तो वहां मौजूद सभी लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए। प्रियंका चोपड़ा की कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदरस्त तरीके से छाने लगी। कुछ लोगों ने जहां प्रियंका की तारीफ की, तो वहीं, कुछ लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के प्रेग्नेंट (Pregnant) होने की बात भी खुलकर रखी।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Cannes 2019 Looks) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान ब्लैक एंड कॉपर मिक्स्ड ग्लिटरी गाउन पहना हुआ था। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का पेट बाहर की तरफ निकलता हुआ कुछ फैंस ने नोटिस किया। इसी बात को लेकर उनके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रोल कर दिया। प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने उनसे पूछा कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। अपनी बात रखने के लिए फैंस ने ट्विटर और इंस्टाग्राम का सहारा लिया। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि प्रियंका चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में क्या आपको भी लगता है कि प्रियंका चोपड़ा सही में प्रेग्नेंट हैं? आप अपनी राय हमें कमेंट करके बताइए।

यहां देखिए फैंस के किए गए कमेंट

प्रियंका चोपड़ा का लुक इस बार के रेड कार्पेट पर भी जबरदस्त दिखा। प्रियंका चोपड़ा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी एंट्री को बेहद ही शानदार और जबरदस्त बनाया। इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि कान्स में ‘5 बी’ नाम की एचआईवी/एड्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग में भाग लेते हुए प्रियंका चोपड़ा ने जो ड्रेस पहनी हुई थी वो लेडी डायना के लुक से इंस्पायर थी।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा हुआ वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply