मशहूर फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ का खुलासा, आखिर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी उम्र से छोटे निक जोनस को क्यों चुना?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर फिल्म निर्माता प्रह्लाद कक्कड़ ने खुलासा किया है। प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया, प्रियंका निक की अपनी पसंद है।

  |     |     |     |   Updated 
मशहूर फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ का खुलासा, आखिर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी उम्र से छोटे निक जोनस को क्यों चुना?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी (Priyanka Chopra Nick Jonas wedding) को लेकर फिल्म निर्माता प्रह्लाद कक्कड़ (Prahlad Kakkar) ने खुलासा किया है। फिल्म निर्माता प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया है कि प्रियंका चोपड़ा समाज में एक अलग पहचान रखती हैं। इनका सोशल लाइफ बिल्कुल अलग है। प्रियंका हमेशा बेड़ियों को तोड़ती दिखती हैं। ऐसे में वो किसी भी व्यक्ति से कैसे शादी कर सकती हैं। प्रह्लाद कक्कड़ ने निक जोनस को चुनने को लेकर और भी कई बातें बताई हैं। इससे पता चल रहा है कि वाकई निक और प्रियंका की जोड़ी परफेक्ट है।

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा, ‘प्रियंका हमेशा समाज की बेड़ियों को तोड़ती दिखती हैं तो फिर खुद की शादी के लिए वो चुप क्यों रहें? वो किसी ऐसे व्यक्ति से क्यों शादी करेगी जो कि उनको पसंद ही नहीं करता हो, प्रियंका ने जिसको चुना है वो सही व्यक्ति है। उन्होंने जिसको चुना है खुद से चुना है और यह उनकी अपनी पसंद है।’ आगे प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा, ‘एक औरत के रूप में वह हमेशा समानता की बात करती हैं। इसलिए मैं उनका दिल से सम्मान करता हूं। और वह किसी से कम नहीं हैं।’

इस बात को लेकर उठा था सवाल
जब दो बड़ी हस्तियां मिलने-जुलने लगती हैं तो कई तरह की बातें सामने आती हैं। इसी बीच ट्रोलर्स ने प्रियंका और निक के उम्र को लेकर सवाल उठाया था। इन दोनों के बीच करीब 10 साल के उम्र का फासला है। यानी कि निक प्रियंका से कम उम्र के हैं। वैसे प्यार में उम्र कोई मायने नहीं रखता है। हिंदी से लेकर अंग्रेजी सिनेमा के कई हस्तियों ने उम्र को पीछे छोड़कर प्रेम विवाह किया है। प्रियंका और निक की शादी को लेकर दोनों के परिवार वाले भी खुश हैं। सगाई के बाद दोनों की शादी राजस्थान के जोधपुर में हो रही है। 02 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके बाद प्रियंका और निक न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो जाएंगे।

यहां देखिए प्रियंका और निक की शादी का एक वीडियो…

प्रियंका और निक की कुछ खास तस्वीरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रवि गुप्ता

पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.

ravi.gupta@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply