मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप में आने के बाद अब कैसा है उनका बेटे अरहान खान से रिश्ता?

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) रिलेशनशिप में हैं। मलाइका ने बताया कि उनके रिलेशनशिप में आने के बाद बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ अब उनका रिश्ता कैसा है।

  |     |     |     |   Updated 
मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप में आने के बाद अब कैसा है उनका बेटे अरहान खान से रिश्ता?
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे का नाम अरहान खान है। (फोटो- ट्विटर)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) को अलग हुए 3 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ अब उनका कैसा रिश्ता है।

मलाइका अरोड़ा ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में बेटे अरहान खान को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा, ‘अरबाज और मैं सहमति से अलग हुए थे। हम हमारे बेटे अरहान खान को लेकर काफी संजीदा रहते हैं। जब हम अलग हुए थे तो मैं कमजोर महसूस कर रही थी, हालांकि मैं कमजोर बिल्कुल भी नहीं हूं। मुझे नहीं पता था कि मुझे किस दिशा में जाना है। मैं बस इतना जानती थी कि मुझे अपने बेटे को अच्छा माहौल देना है। वो आज भी मेरी प्रॉयरिटी है।’

मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा, ‘अरहान बहुत समझदार है। उसने मुझे हर मौके पर सपोर्ट किया। मैंने प्यार के लिए खुद को दूसरा मौका दिया। रिलेशनशिप में आने के बाद अरहान के साथ मेरे रिश्ते पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मैं आज भी वो सब करती हूं जो एक मां होने के नाते मुझे करना चाहिए। सिंगल पैरेंट होने की वजह से आपको अपने बच्चों का ज्यादा ध्यान रखना होता है। अरबाज और मैं अलग जरूर हुए हैं, लेकिन बेटे के लिए हम आज भी वैसे ही हैं।’

बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा इस समय अर्जुन कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हैं। अर्जुन ने इस बार अपना बर्थडे मलाइका के साथ वहीं सेलिब्रेट किया। गुरुवार को उन्होंने वहां ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने खुद शेयर कीं।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की यह तस्वीर…

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर वरुण धवन की फैन ने उठाए सवाल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की कहानी, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

    Anonymous

    Theek kaha Bhai ne Uski apni Life hai To dunya aur samaj ko safai dene aur samaj ko Ganda kyon kar Rahi hai

    Anonymous

    agar apni life hai toh use parde ke peechhe rakho na bahar samaj mein kyon apni gandgi faila rahe ho

    Anonymous

    USKI APNI LIFE HAI TOH DUNIYA KO APNI SAFAI KYON DE RAHI HAI

    Anonymous

    and tu kamzor isliye nahi padi because your new man was on the way

      Anonymous

      Teri kyo gand me mirch lag rhi he uski apni life he gandu..

    Anonymous

    ab tune use kaun sa achchha mahaul de diya badchalan aurat

Leave a Reply