मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर और फैंस को बताया कैसे बनते हैं सच्चा आशिक, आप भी देखिए एक्ट्रेस की ये वायरल पोस्ट

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Arjun Kapoor Relationship) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सही लवर्स का पोस्ट का शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि सही प्रेमी वह है जो कभी किसी चिंता की वजह नहीं बनता है।

  |     |     |     |   Updated 
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर और फैंस को बताया कैसे बनते हैं सच्चा आशिक, आप भी देखिए एक्ट्रेस की ये वायरल पोस्ट
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रोमांटिक अंदाज में दिखे। (फोटो:एपीएच)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका आरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora Arjun Kapoor Relationship) इन दिनों न्यूयॉर्क छुट्टियों को एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों वहां अर्जुन कपूर का जन्मदिन सेलिब्रेट करने गए हैं और अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए गए हुए हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा न्यूयॉर्क की कई पॉपुलर जगहों पर खाते-पीते और मस्ती करते हुए स्पॉट किया गया है। मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सही लवर्स का पोस्ट का शेयर किया है।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Insta Story) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि सच्चा प्रेमी वो है जो कोई परेशानी नहीं देता और कोई तनाव नहीं होने देता। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘सही प्रेमी वह है जो कभी किसी चिंता की वजह नहीं बनता है। सही आदमी अपने दम पर सभी लड़ाइयों को खत्म कर देता है और किसी की हड्डियों में अमृत भर देता है।’ इस इंस्टाग्राम स्टोरी को उन्होंने अर्जुन कपूर को भी टैग किया। अपने बर्थडे के मौके पर भी उन्होंने दोनों की एक प्यार-भरी तस्वीर शेयर की थी।

यहां देखिए मलाइका अरोड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी-

Malaika Insta Story

अर्जुन कपूर ने किया मलाइका की फोटो पर कमेंट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर  (Malaika Arora) भले ही न्यूयॉर्क में हो लेकिन सोशल मीडिया काफी एक्टिव हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ अपना एक फोटो शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रहा है। इस फोटो में उन्होंने एक खंभे को पकड़ रखा है और फोटो के लिए पोज दे रही हैं। इस फोटो पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं, लेकिन उनके फैंस से भी बढ़कर अर्जुन कपूर ने इस फोटो पर कमेंट किया है।

जानिए अर्जुन कपूर ने इंडियाज मोस्ट वांटेड मसूद अजहर के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने पर क्या कहा…

वीडियो में देखिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की असली कहानी…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply