इंडियाज मोस्ट वांटेड मसूद अजहर के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने पर जानिए क्या बोले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर

फिल्म 'इंडियाज मोस्टर वांटेड' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता और एक्टर अर्जुन कपूर ने आतंकवाद पर कुछ बयान दिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर खुशी जताई है।

  |     |     |     |   Updated 
इंडियाज मोस्ट वांटेड मसूद अजहर के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने पर जानिए क्या बोले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर
फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अर्जुन कपूर और डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता।

अर्जुन कपूर स्टारर डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म आतंकवाद के मुद्दे पर बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता और एक्टर अर्जुन कपूर ने आतंकवाद पर कुछ बयान दिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर टिप्पणी की। दोनों ने संयुक्त राष्ट्र के फैसले को काबिले तारिफ बताया।

डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने इसे देश की सबसे बड़ी कामयाबी बताया। हम (देश) काफी लंबे समय से मांग कर रहा था कि मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी का दर्जा दिया जाए और ये हो भी गया तो ये देश की सबसे बड़ी जीत है। इस आतंकवादी कई बड़ी घटनाओं में हाथ रहा है, तो इसे पकड़कर जल्द से जल्द लोगों को न्याय दिलाना चाहिए।

अर्जुन कपूर ने बताया देश के लिए खतरा 

फिल्म में आतकंवादियों को पकड़ने के कोशिश करने वाले अर्जुन कपूर ने कहा कि यून के इस फैसले से उनके साथ-साथ पूरा देश खुश है। वह बहुत बड़ा खतरा है। यह खतरा जबसे बना हुआ था। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए बहुत बड़ा खतरा था। हिंदुस्तान सुरक्षित है क्योंकि इस जैसा कोई इतना बड़ा खतरा नहीं था। हमारे खुफिया एजेंसी काफी सतर्क हैं और आतंकवाद को रोकने के लिए काम कर रही हैं।

अर्जुन कपूर ने कहा-

रॉ, आईबी जैसी खुफिया एजेंसियां के जितने सारे लोग काम कर रहे हैं, वह सुनिश्चित कर रहे हैं इस तरह की कोई दुर्घटना न हो, तो आज के समय में हम लोग एक सुरक्षित माहौल में है। हम लोग अपना काम कर रहे हैं, तो उन लोगों की वजह से ही। अब कई अधिकारी होंगे जो मुंबई की गलियों में किसी न किसी आतंकवादी की तलाश में किसी न किसी वेश में लग होंगे।

 

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply