अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ शादी पर तोड़ी चुप्पी, ये बात सुनकर टूट सकता है एक्ट्रेस का दिल

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें मीडिया में लगातार बनी हुई हैं। इन खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। अर्जुन कपूर ने कहा है कि उन्हें शादी के लिए कोई जल्दबाजी नहीं है।

  |     |     |     |   Updated 
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ शादी पर तोड़ी चुप्पी, ये बात सुनकर टूट सकता है एक्ट्रेस का दिल
मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर। (फाइल फोटो)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें मीडिया में लगातार बनी हुई हैं। पहले कहा जा रहा था कि दोनों ने अप्रैल में शादी करेंगे और अब कहा जा रहा है कि दोनों जून में होगाी। इन खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने कहा है कि उन्हें शादी के लिए कोई जल्दबाजी नहीं है और उनकी उम्र अभी शादी के लायक नहीं है।

अर्जुन कपूर ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में बताया में कि वह अभी 33 साल के हैं और उन्हें शादी करने के लिए कोई बेसब्री नहीं है। मलाइका अरोड़ा उनकी लाइफ में खास मायने रखती हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वह शादी करेंगे तो इसकी आधाकारिक घोषणा करेंगे, क्योंकि आज के दौर में दिन और उम्र मायने नहीं रखता है और किसी से कुछ भी नहीं छुपा सकते हैं।

खबरों से कोई मतलब नहीं

हालांकि, अर्जुन कपूर को अपनी शादी की अटकलों को लेकर चल रही खबरों से ज्यादा वास्ता नहीं है। उनका कहना है कि वह समझ सकते हैं कि मीडिया सिर्फ ऐसे लोगों के लिए अपना काम कर रहे हैं जो इस तरह के कटेंट और खबरों को देखना और पढ़ना पसंद करते हैं। खैर, अर्जुन कपूर की ये बात उनके फैंस और उनकी मलाइका अरोड़ा की शादी की चाह रखने वालों का दिल तोड़ सकती है।

टूट सकता है मलाइका अरोड़ा का दिल

एक्ट्रेस मलाइका आरोड़ा भी अर्जुन कपूर की बात को सुनेंगी या पढ़ेंगी तो बुरा लग सकता है। इतने महीनों से दोनों की शादी की खबरें मीडिया में फैली हुई हैं। कई बार दोनों बोल भी चुके हैं कि जल्द ही शादी करने वाले है, लेकिन वक्त आने पर शादी की तारिख आगे बढ़ जाती है। खैर, देखना होगा दोनों की शादी कब होती है?

क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे अर्जुन-मलाइका, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply