मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताई इस बात में है कितनी सच्चाई

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर लंबे वक्त से खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों इस महीने यानि अप्रैल में शादी करने वाले हैं। इस बारे में मलाइका ने चुप्पी तोड़ते हुए बात की और इसकी असली सच्चाई बताई है।

  |     |     |     |   Updated 
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताई इस बात में है कितनी सच्चाई
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर(फोटो:विरल/मानव)

अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम एक्टर अर्जुन कपूर से जुड़ रहा है। पिछले कुछ वक्त से ये दोनों कई इवेंट में भी साथ नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, कुछ दिनों पहले ही ये एक्ट्रेस मालदीव में अपने दोस्तों के साथ हॉलीडे मनाती नजर आई थीं। उनके साथ वहां अर्जुन कपूर भी दिखे थे। इसके बाद से ये कयास लगाईए जाने लगे कि उन दोनों की शादी से पहले ये मलाइका की बैचरलेट पार्टी थी।

हालांकि, इन दोनों ने कभी खुलेआम अपना रिश्ता नहीं माना है। लेकिन चाहे किसी चैट शो में लेकर एकदूसरे के लिए बातें हो या इंस्टाग्राम पोस्ट इससे साफ जाहिर होता है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले खबरें आई थी कि ये दोनों अप्रैल में शादी करने वाले हैं। पर इस बात की पुष्टि न अर्जुन और न ही मलाइका ने की। अब अपनी शादी को लेकर मलाइका ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसे आप भी जरूर जानिए।

मलाइका अरोड़ा ने शादी की अफवाहों पर लगाया विराम
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए अपनी शादी की आ रही खबरों पर विराम लगा दिया। उन्होंने अपने इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘ ऐसी अटकलों और अफवाहों में कोई भी सच्चाई नहीं है।’ मलाइका ने भले इस बात को मानने से इनकार कर दिया हो, लेकिन बेशक सभी को अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी के बारे में जानने की बेसब्री होगी।

गोवा में दोनों की शादी की आई थी खबरें
आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही ऐसी खबरें आई थी कि ये दोनों 18 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे। ये दोनों हिंदू और क्रिश्चन दोनों रिति-रिवाज से शादी करेंगे। खबरों की मानें तो गोवा में उनके करीबियों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है और ये दोनों अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस डेट पर आने की गुजारिश भी कर चुके हैं।

अब किसकी बातों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर जल्द ही राज कुमार गुप्ता की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम होगा ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’। ये एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी। इसका पहला पोस्टर आज यानि 15 अप्रैल को रिलीज हो चुका है। इसका टीजर कल आने वाला है। ये फिल्म 24 मई 2019 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

वीडियो में देखिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की अनसुनी बातें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply