मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने किया ऐसा कमेंट, जिसे पढ़कर आपको इस एक्ट्रेस से हो सकती है जलन

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीर पर कमेंट किया है। उनका ये कमेंट काफी तारीफ से भरा है। जिसे पढ़ने के बाद आपको भी मलाइका से जलन हो सकती है। अर्जुन का ये कमेंट काफी वायरल हो रहा है।

  |     |     |     |   Published 
मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने किया ऐसा कमेंट,  जिसे पढ़कर आपको इस एक्ट्रेस से हो सकती है जलन
मलाइका अरोड़ा(फोटो:इंस्टाग्राम)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबरें आजकल काफी सुर्खियों में है। भले ये दोनों खुलेआम अपने रिश्ते की बात न स्वीकारे, लेकिन उनके इंस्टाग्राम पोस्ट हो या किसी इवेंट में साथ दिखना ये सारी बातें इस बात की तरफ ही इशारा करती है। अभी कुछ दिनों पहले ही ही ऐसी खबर आई थी कि ये दोनों अप्रैल में शादी करने वाले हैं। हालांकि, बाद में मलाइका ने एक इंटरव्यू में इस सवाल के जवाब में कहा कि ये सब मीडिया का करा-धरा है। अब इन दोनों का रिश्ता शादी के बंधन में कब बंधेगा ये तो वक्त बताएगा, पर ये बात तो तय है कि एक-दूसरे की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

हाल ही में, मलाइका की एक तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है। उनका ये कमेंट काफी तारीफ से भरा था। इस तस्वीर में मलाइका काफी हॉट और स्टाइलिश लग रही हैं। तो आइए आप भी जानिए कि अर्जुन ने इस फोटो पर क्या कहा है।

क्या कहा है अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर पर
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की। वहां ये एक्ट्रेस व्हाइट थ्री पीस सूट में नजर आईं। हर बार की तरह उनका ये लुक भी बेहद हॉट और स्टाइलिश था। इसी लुक की एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर उनके फैंस के ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं। उन्हीं में से एक कमेंट एक्टर अर्जुन कपूर का भी था। उन्होंने इस तस्वीर पर कमेंट करके ‘द रॉयल मेश’ कहा है। इसके साथ ही उन्होंने फायर वाली एमोजी भी बनाई है।

View this post on Instagram

@chivasindia @gpkritikos @nashishsoni 📸 @ektakauroberoi

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

देखिए अर्जुन कपूर का कमेंट…

तस्वीर में मलाइका का लुक है काफी खूबसूरत
इस तस्वीर में मलाइका ने अपने ऑफ व्हाइट थ्री पीस को शिमरी सिल्वर स्टिल्टोज के साथ कम्प्लीट किया है। वहीं, हेयरस्टाइल की बात करें तो इसके लिए उन्होंने पोनीटेल की मदद ली है, जो उनके लुक के साथ परफेक्टली जंच रही है। मेकअप उन्होंने काफी मिनिमल रखा है और स्मोकी आईज से इसे खूबसूरत लुक दिया है। वाकई में मलाइका जो पहनती हैं स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं।

वीडियो में देखिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते के कुछ अनदेखे पहलू…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply