अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर वरुण धवन की फैन ने उठाए सवाल, कहा- क्यों दिखा रहे हो डबल स्टैंडर्ड

वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक फैन ने मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्ते को लेकर सवाल उठाते हुए, एक्टर पर डबल स्टैंडर का आरोप लगाया है।

  |     |     |     |   Updated 
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर वरुण धवन की फैन ने उठाए सवाल, कहा- क्यों दिखा रहे हो डबल स्टैंडर्ड
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर उठे सवाल (फोटो साभार- मानव/विरल)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रिश्ता अब किसी से भी नहीं छुपा है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेश्नशिप में होने की बात काबूली है। वहीं, इन दोनों का रिश्ता कुछ लोगों को नागवारा लग रहा है। हाल ही में वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक फैन ने मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को लेकर सवाल उठाते हुए, अर्जुन पर डबल स्टैंडर का आरोप लगाया है। इसके बावजूद अपने ऊपर लगे इस आरोप का जवाब अर्जुन कपूर ने बेहद ही शानदार तरीके से दिया।

दरअसल एक यूजर जिसका नाम कुसुम भूटानी है, उन्होंने मलाइका अरोड़ा (Malika Arora Songs) और अर्जुन कपूर के रिश्ते की बेतुकी तुलना एक्टर के पिता बोनी कपूर और उनकी द्विंगत पत्नी श्रीदेवी के शादी के रिश्ते के साथ कर दी। यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा- आप अपने पिता की दूसरी पत्नी से इसलिए नफरत करते हैं क्योंकि आपके पिता ने आपकी मां को उनकी वजह से छोड़ा था औऱ अब आप उस महिला का डेट कर रहे हैं जो कि खुद आपसे 11 साल बड़ी है और एक लड़के की मां है। ऐसे डबल स्टैंडर्ड क्यों?

यूजर के इस तरह के ट्विट पर रिप्लाई करते हुए एक्टर अर्जुन कपूर ने लिखा कि वह किसी से भी नफरत नहीं करते थे और उन्होंने श्रीदेवी से “सम्मानजनक दूरी” बना रखी थी। इतना ही नहीं उन्होंने यूजर से यह भी कहा कि वह वरुण धवन के चेहरे वाली डीपी लगाकर नकारात्मकता ना फैलाएं। एक्टर ने अपनी बात में लिखा था, “कुसुम मैं किसी से भी नफरत नहीं करता। हमने एक सम्मानजनक दूरी बनाए रखी थी, यदि मैं ऐसा करता तो कभी भी मुश्किल भरे वक्त में अपने पिता, जान्हवी और ख़ुशी के साथ खड़ा नहीं होता। सिर्फ टाइप करना और जज करना आसान है, इसके बारे में थोड़ा सोचिए। आप वरुण धवन की फैन है इसलिए मुझे लगता है कि आपको बता दूं कि अपनी डीपी पर उनके चेहरे वाली फोटो लगाकर आपको नहीं फैलानी चाहिए।

यहां देखिए अर्जुन कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply