
इस फिल्म के टीजर रिलीज पर संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित का मस्तीभरा और खूबसूरत अंदाज देखने को मिला।

फिल्म के टीजर लॉन्च में वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर मस्ती के मूड में नजर आए। इस मौके पर उन्होंने एक-दूसरे और अपने फैंस के साथ जमकर मस्ती की।

इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर-सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन-आलिया भट्ट कलर कॉडिनेशन में नजर आए। जहां आदित्य-सोनाक्षी रेड में वहीं वरुण-आलिया व्हाइट कलर के कपड़ों में नजर आए।

फिल्म 'कलंक' में माधुरी दीक्षित अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके टीजर लॉन्च के वक्त उनका खूबसूरत लुक देखने को मिला। साड़ी में ये एक्ट्रेस काफी सुंदर लग रही हैं।

संजय दत्त इस फिल्म में दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। टीजर लॉन्च के वक्त ये भी माधुरी के साथ कलर कॉडिनेशन करते नजर आए। ये दोनों ब्लैक आउटफिट में पहुंचे थे।

इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। करण ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म की नींव 15साल पहले ही उनके पिता यश जौहर ने रख दी थी। लेकिन तब ये फिल्म बन नहीं पाई थी। आज उनका सपना पूरा हो गया।

यकीनन वरुण धवन मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यहां भी वो अपनी नन्ही फैन के साथ फोटो क्लिक कराते करते नजर आए। फैन और स्टार की ये बॉन्डिंग काफी कम देखने को मिलती है।

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर पहली बार साथ नजर आएंगे। सोनाक्षी ने इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर की पत्नी का रोल निभाया है।

वरूण धवन और आदित्य रॉय कपूर का ये ट्रेडिशनल लुक काफी स्टाइलिश है। ये दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं।

माधुरी दीक्षित ब्लैक प्रिंटेड साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसे उन्होंने ब्लैक फुल स्लीव ब्लाउज और नेकपीस से कॉम्पलीमेंट किया है।

वरुण धवन अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते नजर आए। आलिया के साथ वरुण की ये चौथी फिल्म होगी। इससे पहले उनकी साथ में जितनी फिल्में आई हैं सभी हिट रही है।

करण जौहर लंबे वक्त बाद 'क' अक्षर से शुरू होने वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म से उनका खास लगाव है। इस फिल्म को अभिषेक बर्मन ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगे।

करीब 21 साल बाद इस फिल्म से संजय दत्त और माधुरी दीक्षित जोड़ी के तौर पर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इतने सालों बाद इस जोड़ी को साथ देखना काफी दिलचस्प होगा।

आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा का भी ट्रेडिशनल लुक काफी खूबसूरत है। जहां आलिया ने अपना मेकअप लुक मिनिमल रखा है वहीं, सोनाक्षी ने अपने सूट को बोल्ड रेड लिप से कॉम्प्लीमेंट किया है।

वरुण 'कलंक' के अलावा आपको 'स्ट्रीट डांसर 3' में श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आएंगे। ये 'एबीसीडी' सीरीज की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले इस सीरीज की सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।

करण जौहर इस फिल्म के अलावा 'केसरी' फिल्म का भी प्रोडक्शन किया है। इसके साथ ही ये जल्द मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' लेकर दर्शकों के सामने आएंगे।

'कलंक' से पहले हाल ही में माधुरी दीक्षित इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म ''टोटल धमाल' में नजर आ चुकी हैं। इसमें उनके अपोजिट अनिल कपूर थे। ये एक कॉमेडी फिल्म थी।

ये फिल्म 1940 के दशक पर बेस्ड है। ये आलिया भट्ट की पहली पीरियड ड्रामा फिल्म होगी जिसमें हमें उनका काफी अलग लुक देखने को मिलेगा। इसमें ये रूप का किरदार निभाएंगी।

इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के पहले इस रोल के लिए स्वर्गीय श्रीदेवी को कास्ट किया गया था। लेकिन उनकी आकस्मिक मौत के बाद ये रोल माधुरी को मिल गया।
Story Author: जागृति प्रिया

jagriti.priya@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053