मलाइका अरोड़ा का बिंदास अंदाज देखकर कायल हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर ही एक्टर ने कर दी ये मांग

मलाइका अरोड़ा ने अपना एक और फोटो शेयर किया है। इस फोटो में उन्होंने एक खंभे को पकड़ रखा है और फोटो के लिए पोज दे रही हैं। इस फोटो पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं, लेकिन उनके फैंस से भी बढ़कर अर्जुन कपूर ने इस फोटो पर कमेंट किया है।

  |     |     |     |   Updated 
मलाइका अरोड़ा का बिंदास अंदाज देखकर कायल हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर ही एक्टर ने कर दी ये मांग

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका  (Arjun Kapoor Malaika Arora Relationship)अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग और रिलेशलशिप की खबरों के साथ-साथ दोनों की शादी की खबरें भी लगातार आती रहती है। हालांकि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कभी रिलेशनशिप में होने को एक्सेप्ट करते हैं तो कभी मना करते हैं। लेकिन दोनों की इतनी करीबी देखकर यकीन है की दोनों रिलेशनशिप में हैं। इन दिनों ये कपल न्यूयॉर्क में एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा  (Malaika Arora) भले ही न्यूयॉर्क में हो लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ अपना एक फोटो शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रहा है। इस बीच उन्होंने अपना एक और फोटो शेयर किया है। इस फोटो में उन्होंने एक खंभे को पकड़ रखा है और फोटो के लिए पोज दे रही हैं। इस फोटो पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं, लेकिन उनके फैंस से भी बढ़कर अर्जुन कपूर ने इस फोटो पर कमेंट किया है।

यहां देखिए मलाइका अरोड़ा का इंस्टाग्राम पोस्ट-

View this post on Instagram

#pride #onlylove #pride🌈 #pridenyc

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा से इस फोटो का क्रेडिट मांगा है। फोटो में मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ मल्टी कलर की जैकेट पहनी हुई हैं। इसमें वह बिंदास स्टाइल में पोज देती हुई दिख रही हैं। उन्होंने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए हैशटेग के साथ प्राइड, ओनली लव लिखा है। अर्जुन कपूर के कमेंट से लगता है कि ये फोटो उन्होंने खुद खींचा है।

यहां देखिए अर्जुन कपूर का कमेंट-

malaika Arora

पैपराजी की मानव मंगलानी (Manav Manglani) ने भी मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने अर्जुन कपूर के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, फोटो का क्रेडिट हमारे जैसे पैपराजी के लिए है, आप जैसे लव के लिए नहीं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का वेस्टर्न ड्रेस में भी नजर आया देसी अंदाज

यहां देखिए, अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का के बारे में क्या कहा…

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply