Arjun Kapoor Birthday: चाचा अनिल कपूर के फैन हैं अर्जुन कपूर, परिवार की ये एक्ट्रेस देती है फैशन टिप्स

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज 34वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने फिल्म पानीपत की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है और मुंबई से बाहर चले गए हैं। अर्जुन कपूर रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में हीरो और अपने परिवार को सबसे प्राथमिकता देते हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Arjun Kapoor Birthday: चाचा अनिल कपूर के फैन हैं अर्जुन कपूर, परिवार की ये एक्ट्रेस देती है फैशन टिप्स
एक्टर अर्जुन कपूर की तस्वीर । (फोटोः विरल/मानव)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Birthday) का आज 34वां जन्मदिन है। वह इन दिनों फिल्म पानीपत की शूटिंग चल रही है। हालांकि अपने बर्थेडे के लिए वह शूटिंग से छुट्टी लेकर मुंबई से बाहर चले गए हैं। वह कई बार अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ भी स्पॉट हो चुके हैं। दोनों की शादी को लेकर भी काफी चर्चे रहते हैं। हालांकि वो अभी अर्जुन कपूर के परिवार का हिस्सा नहीं बनी हैं। लेकिन अर्जुन कपूर पूरी तरह से एक पारिवारिक एक्टर हैं।

अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर (Arjuna Kapoor With Janhvi Kapoor)  और खुशी कपूर से दोबारा रिलेशन अच्छे करने से लेकर स्वर्गीय मां मोना शूरी कपूर के काफी करीब रहे हैं। अर्जुन कपूर ने कई बार साबित किया है कि उनका परिवार बाकी सब चीजों से सबसे पहले है। अर्जुन कपूर फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में हीरो हैं। जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हुआ, तो वह अपनी बहन जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ खड़े हुए। अब वह एक अच्छे परिवार के तौर पर साथ रह रहे हैं।

सोनम कपूर से लेते फैशन की टिप्स

अर्जुन कपूर बहन सोनम कपूर आहूजा (Arjun Kaoor With Sonam Kapoor Ahuja) की गर्ल गैंग में भी अक्सर शामिल होते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक साथ दिखाई देते हैं। अर्जुन कपूर जब भी फैशन को लेकर नर्वस रहते हैं, तो सोनम कपूर उन्हें एडवाइस देते हुए नजर आती हैं। इसके साथ दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। अर्जुन कपूर जितना सोनम कपूर के करीब है, उतना ही चाचा अनिल कपूर के साथ को भी एन्जॉय करते हैं।

अनिल कपूर के बहुत बड़े फैन

अर्जुन कपूर चाचू अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ काफी हंसी-मजाक करते हैं। दोनों की जोड़ी और जुगलबंदी फिल्म मुबारकां में भी दिखाई दी थी। अर्जुन कपूर और उनके बेस्ट फ्रेंड रणवीर सिंह ने पहले ही बता चुके हैं कि वे अनिल कपूर के बहुत बड़े वाले फैन हैं। अनिल कपूर के लिए अर्जुन कपूर सबसे बड़े चियर लीडिर्स हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर वरुण धवन की फैन ने उठाए सवाल

यहां देखिए, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की कहानी…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply