Malaika Arora Arjun Kapoor Photos: मलाइका अरोड़ा संग क्वालिटी टाइम बिता रहे अर्जुन कपूर! देखें प्राइवेट फोटोज

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ पेरिस में वेकेशन मना रहे हैं। इस वेकेशन पर अर्जुन कपूर। मलाइका संग 26 जून यानी आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।

  |     |     |     |   Updated 
Malaika Arora Arjun Kapoor Photos: मलाइका अरोड़ा संग क्वालिटी टाइम बिता रहे अर्जुन कपूर! देखें प्राइवेट फोटोज
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (फोटो: इंस्टाग्राम)

Malaika Arora Arjun Kapoor Photos: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ पेरिस में वेकेशन मना रहे हैं। इस वेकेशन पर अर्जुन कपूर। मलाइका संग 26 जून यानी आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। बर्थडे सेलिब्रेशन के पहले ही इन दोनों सितारों का जश्न शुरू हो चुका है। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर पेरिस वेकेशन की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में मलाइका अरोड़ा रेस्टोरेंट के अंदर बैठी नजर आ रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस रिवीलिंग ड्रेस के साथ कैप लगाई हैं और पर्स में से कुछ निकालती हुई दिख रही हैं।

इस फोटो में आप देख सकते हैं कि मलाइका और अर्जुन ने कोजी फोटो फैंस के साथ साझा की है। फोटो में मलाइका, अर्जुन कपूर प्यारी सी स्माइल दे रहे हैं। फैंस को इनकी ये फोटो बेहद पसंद आ रही है। कमेंट में फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

इसके साथ ही मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पेरिस वकेशन की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्टर अपने दोनों हाथों को मिलाकर हार्ट बनाती नजर आईं तो वहीं एक तस्वीर में ड्रिंक की फोटी शेयर की है।

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एक्टर ब्लैक कलर की जींस के साथ ग्रे कलर की फुल स्लीव की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गॉगल्स लगाए हुए पोज दे रहे हैं। इस फोटो पर मलाइका की तारीफ करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘आखिरकार वो अब फोटो खींचने में मास्टर हो गई हैं।’

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply