हिना एक्ट्रेस अश्विनी भावे ने ऋषि कपूर को किया याद, कहा- उनके साथ काम कर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं!

एक्ट्रेस अश्विनी भावे (Ashwini Bhave) जो ऋषि कपूर के साथ हिना (Henna) में नजर आई थी आज हिंदीरश से बात करते हुए उन्होंने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए कई सारी बातें सांझा की।

  |     |     |     |   Updated 
हिना एक्ट्रेस अश्विनी भावे ने ऋषि कपूर को किया याद, कहा- उनके साथ काम कर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं!
अश्विनी भावे और ऋषि कपूर ने दी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने आज मुंबई (Mumbai) में एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में आखरी सांस ली। उनके साथ कई हीरोइन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया लेकिन एक ऐसी अभिनेत्री जो उनकी सिर्फ को-स्टार ही नहीं बल्कि उनकी फैन भी रही है। एक्ट्रेस अश्विनी भावे (Ashwini Bhave) जो ऋषि कपूर के साथ हिना (Henna) में नजर आई थी आज हिंदीरश से बात करते हुए उन्होंने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए कई सारी बातें सांझा की।

एक्ट्रेस अश्विनी भावे ने कहा मुझे यकीन नहीं हो रहा है की ऋषि जी आज हमारे बीच नहीं रहे। ये खबर सुनकर मुझे बहुत दुःख हुआ है। कल हमें पता चला इरफान खान नहीं रहे और आज ये दिल दहला देना वाली खबर। इन 2 दिनों में हमने 2 अच्छे ऐक्टर खो दिए है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।

पढ़ें: Rishi Kapoor Funeral: मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में होगा ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार, करीना सैफ के साथ पहुंची अस्पताल

अश्विनी भावे ने आगे कहा मैंने दोनों के साथ काम किया है, खासकर ऋषि जी के साथ मैंने तीन फिल्मों में काम किया है, हिना, हनीमून और मोहब्बत की आरजू। हिना से मैंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और प्यार, सपोर्ट और कॉफिडेंट जो मुझे ऋषि जी से मिला वह मेरे फ़िल्मी करियर के लिए काफी फायदेमंद रहा उसके लिए मैं उनका धन्यवाद् कहना चाहूंगी। उनके साथ काम करके मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।

अश्विनी भावे भी उनकी फैन थी। ऋषि कपूर के बारे में अश्विनी ने कहा उनके साथ काम करने से पहले, मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी। वो मेरे चॉक्लेट हीरो थे। यहां तक कि वो पूरे पीढ़ी के चॉकलेट हीरो थे। वो बहुत भी अच्छे इंसान थे। उनकी सेंस ऑफ़ ह्यूमर बहुत अच्छी थी हमेशा अपने दिमाग से बात किया करते थे। उन्होंने पहले चॉकलेट किरदार निभाया और फिर वे करैक्टर एक्टर के किरदार में नजर आये जो वाकई में कबीले-ए-तारीफ़ था।

पढ़ें: Rishi Kapoor Dies: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर छाई गम की लहर, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि

अश्विनी भावे ऋषि कपूर को याद करते हुए बहुत भावुक हो गई थी। भावे ने कहा आज वो हमारे बीच नहीं रहे (Rishi Kapoor Death)। नीतू जी और परिवार के बाकी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। ऋषि जी, भगवान आपकी आत्मा को शान्ति दे। हम आपको हमेशा याद रखेंगे, We will miss you!

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Mamta Hatle



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , , ,

    Leave a Reply