Rishi Kapoor Dies: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर छाई गम की लहर, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि

ऋषि कपूर की देहांत की खबर से पूरा बॉलीवुड हिल गया है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शोक जताते हुए अपने ट्विटर पर लिखा हैं कि 'ऐसा लग रहा हैं जैसे मैं सपना देख रहा हूं... अभी मैंने ऋषि कपूर की देहांत की दुखद खबर सुनी।

  |     |     |     |   Updated 
Rishi Kapoor Dies: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर छाई गम की लहर, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि
ऋषि कपूर, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का आज एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया है। इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर दी है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को तबियत ख़राब होने के बाद बुधवार की रात मुंबई (Mumbai) में एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

ऋषि कपूर की देहांत की खबर से पूरा बॉलीवुड हिल गया है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शोक जताते हुए अपने ट्विटर पर लिखा हैं कि ‘ऐसा लग रहा हैं जैसे मैं सपना देख रहा हूं… अभी मैंने ऋषि कपूर की देहांत की दुखद खबर सुनी। वह किंवदंती व्यक्ति थे, एक अच्छे अभिनेता और परिवार के सबसे अच्छे दोस्त। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ 🙏🏻

मेरा दिल बहुत भारी हो गया है। यह एक युग का अंत है। #Rishisir आपके जैसा स्पष्ट दिल और अथाह प्रतिभा का सामना फिर कभी नहीं किया जाएगा… नीतू मैम, रिधिमा, रणबीर और परिवार के बाकी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। Rest in peace सर।

रितेश देशमुख ने लिखा, मेरा दिल, विचार और प्रार्थना नीतूजी, रिद्धिमा, रणबीर, पूरे कपूर परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। भारत ने एक चमकता सितारा खो दिया। आप हमारे साथ हमेशा रहेंगे। #RIP #RishiKapoor ji

ऋषि कपूर की अस्पताल में भर्ती होने की खबर उनके बड़े भाई रणधीर कपूर (Randheer Kapoor) ने दी। रणधीर ने कहा कि वह अस्पताल में है। उन्हें कैंसर होने के वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस वजह से उन्हीं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालात अब ठीक है।

अस्पताल में ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) है। बता दें, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत ख़राब चल रही है। 2019 के सितम्बर में वह अमेरिका से एकक साल कैंसर का इलाज़ करने के बाद मुंबई लौटे थे। 2018 में उन्हें कैंसर का पता चला था और फिर न्यूयॉर्क में एक साल तक कैंसर का इलाज़ करा रहे थे।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Mamta Hatle



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , , ,

    Leave a Reply