B’DAY SPECIAL: आइटम गर्ल हेलेन ने की थी आत्महत्या की कोशिश, संघर्ष की दास्तान सुन रो पड़ेंगे आप

50 के दशक में आइटम डांस के लिए सिर्फ हेलेन का ही नाम था जबकि आज कल बहुत सारी एक्सट्रेस का नाम इसमें शामिल हो गया है। हेलेन (Helen) आज यानी 21 नवंबर को 81 साल की हो गई है। उनका गीत 'ये मेरा दिल प्यार का दीवाना' शायद ही कोई भूल सकता है। आइए जानते है, उनके जीवन से जुड़ी कुछ दर्दनाक दास्तान ।

  |     |     |     |   Updated 
B’DAY SPECIAL: आइटम गर्ल हेलेन ने की थी आत्महत्या की कोशिश, संघर्ष की दास्तान सुन रो पड़ेंगे आप
हेलेन की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड में आज आइटम सॉन्ग के बिना फिल्मों को अधूरा माना जाता है। अगर कैटरीना कैफ (Kaitrina Kaif) , करीना कपूर (Kareena Kapoor) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जैसी एक्सट्रेस्स को फिल्मों में एक्टिंग के इलावा सिर्फ आइटम नंबर ही करना हो तो वे पीछे नहीं हटती है।

पर क्या आप जानते है कि आइटम सॉन्ग का चलन कब और कैसे हुआ? आपको बता दें कि जिस अभिनेत्री ने फिल्मों में आइटम सॉन्ग पर डांस कर के इंडस्ट्री को एक नया मोड़ दिया उसका नाम है- हेलेन।

50 के दशक में आइटम डांस के लिए सिर्फ हेलेन का ही नाम था जबकि आज कल बहुत सारी एक्सट्रेस का नाम इसमें शामिल हो गया है। हेलेन (Helen) आज यानी 21 नवंबर को 81 साल की हो गई है। उनका गीत ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ शायद ही कोई भूल सकता है। आज भी लोग उनके दीवाने है। स्टेज पर जब वे थिरकती है तो लोगों के दिल मचल उठते है।

चाहे उस वक्त हेलेन के चेहरे की मुस्कुराहट सब का दिल जीत लेती थी पर उनकी इस मुस्कुराहट के पीछे की छुपी कहानी सुन कर आप के रौंगटे खड़े हो सकते है। आइए जानते है, उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी ही दर्दनाक दास्तान :

पिता के प्यार से थी वंचित

हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था। उनका एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी। पिता की मौत के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी की। लेकिन वर्ल्ड वॉर 2 में उनकी भी मौत हो गई।

मिला देश निकाला

जब जापान ने बर्मा पर कब्जा किया तो हेलन का पूरा परिवार मुंबई की ओर चल दिया। उनका सफर बेहद दुखद था। इस दौरान उन्हें कई जंगलों और गांवों से गुजरना पड़ा था। भूख से सबका बुरा हाल था। तब गाँव वालों ने उनको सहारा दिया और अपने घर में खाना खिलाया।

भाई की मौत

जिनके साथ हेलेन का परिवार मुंबई जा रहा था उनमें से कुछ लोग भूख और बीमारी के चलते मर गए थे। यहां तक कि उन्होंने अपने भाई को भी खो दिया।

एक एक रुपए को तरसी हेलेन

मौत को सामने देख हेलेन की माँ ने मुंबई जाने की बात छोड़ कर कोलकाता में ही रुकने का फैसला किया। पर माँ के खर्चे से घर चलाना मुश्किल हो गया था।

ऐसे हुई फिल्मों में शुरुआत

उस दौरान हेलेन की माँ की मुलाकात कुक्कू मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं। कुक्कू मोरे ने ही हेलेन को फिल्मों में नौकरी दिलवाई। देखते देखते ही हेलेन ने अपने चार्म के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बना ली। 19 साल की उम्र में हेलेन ने हावड़ा ब्रिज के गाने ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ पर डांस किया। इस आइटम सांग ने उनकी किस्मत बदल दी। इसके बाद वे ‘आइटम गर्ल’ के नाम से जानी जाने लगी।

टूटी पहली शादी

1957 में हेलन ने डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी की थी। पीएन उम्र में हेलेन से 27 साल बड़े थे। लेकिन ये शादी ज्यादा देर तक नहीं चली। हेलेन के 35वें बर्थडे वाले दिन ही उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया। हेलेन के तलाक की वजह थी कि उनके पति हेलेन के पैसे उड़ाते थे।

आत्महत्या की कोशिश

फिल्मों में काम ना मिलने की वजह से हेलेन बहुत परेशान रहने लगी थी यहां तक कि उन्होंने आत्महत्या तक करने का सोच लिया था।

सलीम खान से की शादी

साल 1962 में फिल्म ‘काबिल खान’ के दौरान हेलेन की मुलाकात सलीम खान के साथ हुई। इन दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। मुश्किलों के दिनों में उन्होंने ही हेलेन को संभाला। बता दें की सलीम खान उस वक्त पहले से ही शादीशुदा थे। हेलेन ने साल 1980 में सलीम खान से शादी कर ली। वे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की सौतेली मां हैं। बताया जा रहा था कि सलीम के परिवार वाले इस बात से खुश नहीं थे लेकिन अब इनको कई बार साथ में देखा जा चुका है।

हेलेन इतनी खूबसूरत थी कि जब भी वे घर से बाहर निकलती थी तो बुर्का पहनती थी। हेलेन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में योगदान देने के लिए हेलन को पद्मश्री और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

हिंदीरश की तरफ से हेलेन को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

हिंदी रश के एक्सक्लूसिव इंटरवियू में श्रेयस तलपड़े ने बताया ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ क्यों है खास?

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Tanya Verma



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , ,

    Leave a Reply