Happy Father’s Day 2019: रणवीर सिंह ने पिता की तस्वीर शेयर कर खोला अपना सबसे बड़ा राज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 'फादर्स डे' (Happy Father's Day 2019) पर अपने पिता जगजीत सिंह भावनानी (Jagjit Singh Bhavnani) को बेहद खास अंदाज में विश किया है।

  |     |     |     |   Updated 
Happy Father’s Day 2019: रणवीर सिंह ने पिता की तस्वीर शेयर कर खोला अपना सबसे बड़ा राज
रणवीर सिंह ने अपने पिता की तस्वीर फैंस से शेयर की है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

आज ‘फादर्स डे’ (Happy Father’s Day 2019) पर बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज़ अपने-अपने पिता संग तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश कर रहे हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का अपने पिता को विश करना बेहद खास रहा है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता जगजीत सिंह भावनानी (Jagjit Singh Bhavnani) की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपना एक राज भी खोला है।

रणवीर सिंह ने अपने पिता के युवा दिनों की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में जगजीत सिंह भावनानी गोल्डन कलर की चमकदार जैकेट में नजर आ रहे हैं। उनकी जैकेट की जिप आधी खुली है। रणवीर के पिता पर मूंछें सूट कर रही हैं। आज जब भी रणवीर मूंछें रखते हैं तो बिल्कुल अपने पिता की तरह नजर आते हैं। रणवीर सिंह का कैप्शन उनका राज खोल रहा है।

दरअसल रणवीर सिंह ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘फिलहाल अब आपको पता चल गया है।’ जैसा कि सभी जानते हैं कि रणवीर अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं और उनका यह कैप्शन इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि उन्हें इस ड्रेसिंग सेंस की सीख उनके पिता से ही मिली है। उनकी इस तस्वीर को साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ लंदन में फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है। फिल्म में रणवीर कपिल देव तो दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही हैं। कबीर खान फिल्म के डायरेक्टर हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज हो रही है।

जानिए रणवीर सिंह ने कैसे साहिल खट्टर के सिर पर किया ‘ततड़-ततड़ स्टेप…

वीडियो में देखिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के क्यूट मोमेंट…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply