Chandrayaan 2: चंद्रमा पर लैंड कर इतिहास बनाएगा चंद्रयान-2, बॉलीवुड के इन 5 गानों में ‘चांद’ आया है नजर

भारत के महत्वपूर्ण मिशन 'चंद्रयान-2' (Chandrayaan 2) की सफलता के लिए 'इसरो' (ISRO) के वैज्ञानिकों ने लंबा सफर तय किया है। चांद की खूबसूरती पर बॉलीवुड (Bollywood) भी हमेशा से फिदा रहा है। पेश हैं चांद पर बने यह 5 गाने...

  |     |     |     |   Published 
Chandrayaan 2: चंद्रमा पर लैंड कर इतिहास बनाएगा चंद्रयान-2, बॉलीवुड के इन 5 गानों में ‘चांद’ आया है नजर
'चंद्रयान-2' को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था। (फोटो- ट्विटर)

भारत का महत्वपूर्ण मिशन ‘चंद्रयान-2’ (Chandrayaan 2) सफलता से अब कुछ ही कदम दूर है। ‘चंद्रयान-2’ का 47 दिनों का सफर आज देर रात खत्म होने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने इस मिशन को सफल बनाने के लिए 11 साल का लंबा इंतजार किया है। दरअसल साल 2008 में तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने इस मिशन को हरी झंडी दिखाई थी। जिसके बाद इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। ऐसे में सवा सौ करोड़ भारतीय इस मिशन की सफलता की कामना कर रहे हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार सुबह रूस के दौरे से वापस लौट चुके हैं। पीएम मोदी शुक्रवार रात बेंगलुरु के ‘इसरो’ सेंटर में इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। ‘चंद्रयान-2’ का लैंडर विक्रम शुक्रवार -शनिवार की दरमियानी रात करीब 1:25 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 4 घंटे लगेंगे। बहरहाल सभी को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का इंतजार है। कई चैनलों पर इसे लाइव दिखाया जाएगा।

चंद्रमा पर कई तरह की खोज से जुड़ा भारत का मिशन चंद्रयान-2 अपने आप में बेहद खास है। बात अगर चांद की हो रही है तो ऐसे में बॉलीवुड फिल्मों में चांद पर बने गानों का जिक्र भी जरूर किया जाना चाहिए। हिंदी फिल्मों में चांद में कभी किसी को अपना महबूब नजर आया है, तो कभी किसी को चंदा मामा। चांद की खूबसूरती का बखान करते हुए बॉलीवुड में तमाम गाने बने हैं। पेश हैं चांद पर बने 5 बेस्ट गाने…

1- चांद ने कुछ कहा… (दिल तो पागल है, 1997)

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म दिल तो पागल है शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म के सभी गाने खूब पॉपुलर हुए थे। इनमें से एक गाने ‘चांद ने कुछ कहा’ में चांद का भी जिक्र किया गया था। इस गाने को शाहरुख, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था। उदित नारायण और लता मंगेशकर ने इसे गाया था। आनंद बख्शी ने इस खूबसूरत गीत को लिखा था।

2- चांद छुपा बादल में… (हम दिल दे चुके सनम, 1999)

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम के वैसे तो सभी गाने काफी पसंद किए गए थे, लेकिन सलमान खान और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री पर फिल्माया गया गाना ‘चांद छुपा बादल में’ मानो कपल्स के लिए ही बनाया गया था। महबूब ने इस गाने को लिखा था। उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने इस गाने को गाया था। फिल्म में अजय देवगन भी अहम किरदार में थे। यह फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

3- चांद सिफारिश करता तुम्हारी… (फना, 2006)

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म फना का गाना ‘चांद सिफारिश करता तुम्हारी’ आज भी लोगों की जुबां पर रहता है। आमिर खान और काजोल पर यह गाना फिल्माया गया था। शान और कैलाश खेर ने इसे गाया था। प्रसून जोशी ने इस खूबसूरत गीत के बोल लिखे थे। इस फिल्म का एक और गाना ‘चंदा चमके चम चम’ भी चांद की तारीफ में लिखा गया था।

4- चंदा है तू, मेरा सूरज है तू… (आराधना, 1969)

साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म आराधना उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगौर की इस फिल्म के कई गाने फिल्म की तरह सुपरहिट रहे थे। फिल्म का गाना ‘चंदा है तू, मेरा सूरज है तू’ आज भी माएं अपने बच्चों के लिए गुनगुनाती हुई नजर आती हैं। आनंद बख्शी ने इस गाने को लिखा था और लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से इसे सजाया था।

5- चंदा मामा से प्यारा मेरा मामा (कर्तव्य, 1979)

साल 1979 में धर्मेंद्र, रेखा और विनोद मेहरा की फिल्म कर्तव्य रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना ‘चंदा मामा से प्यारा मेरा मामा’ में चांद किसी का महबूब तो नहीं था, लेकिन बच्चों के प्यारे मामा की संज्ञा में जरूर चंद्रमा को जगह दी गई थी। अपनी भांजी से रूठे हुए मामा (धर्मेंद्र) पर यह गाना फिल्माया गया था। मोहम्मद रफी और ऊषा मंगेशकर ने इस गीत को गाया था। वर्मा मलिक ने इस गीत को लिखा था।

सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र ने इस हिरोइन की वजह से छोड़ दी थी शराब, बदबू छुपाने के लिए सेट पर खाकर गए थे प्याज

इस तस्वीर की वजह से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को अपनाना पड़ा था इस्लाम, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply