सिंगर आशा भोसले ने परिवार संग दुबई में मनाया अपना जन्मदिन, देखिए उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की ये खास तस्वीरें

सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle Birhtday) ने रविवार को अपना 86वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपना बर्थडे परिवार और दोस्तों के साथ दुबई में मनाया। इस दौरान वह काफी खुश दिखाई दीं और उन्होंने गाना भी गाया। उनकी बड़ी बहन लता मंगेश्कर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।

  |     |     |     |   Updated 
सिंगर आशा भोसले ने परिवार संग दुबई में मनाया अपना जन्मदिन, देखिए उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की ये खास तस्वीरें
आशा भोसले अपना 86वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए। (फोटोः इंस्टाग्राम)

देश की सबसे पॉपुलर सिंगर आशा भोसले ने रविवार को अपना 86वां जन्मदिन (Asha Bhosle Birthday) सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपना बर्थडे परिवार और दोस्तों के साथ दुबई में मनाया। आशा भोसले ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह केक काटते, केक खाते और माइक हाथ में पकड़े हुए नजर आ रही हैं। अपने बर्थडे पार्टी के दौरान उन्होंने ब्लू और पिंक साड़ी पहनी हुई थी। सबसे खास बात यह है कि आशा भोसले लगभग 17 साल बाद अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही थीं।

आशा भोसले (Asha Bhosle) का यह बर्थडे बहुत ही स्पेशल रहा। आशा भोसले का बॉलीवुड में 6 दशक का करियर है। उन्होंने बॉलीवुड को सैंकड़ों क्लासिकल सॉन्ग दिए। बर्थडे पर आशा भोसले को स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने प्यारे मैसेज के साथ विश किया है। उन्होंने अपनी बहन विश करते हुए लिखा, ‘नमस्कार, आज मेरी छोटी बहन आशा भोसले का जन्मदिन है। मैं उसको आर्शिवाद देती हूं कि वो हमेशा स्वस्थ रहे और खुश रहे।’ इस मैसेज के साथ उन्होंने एक पुराने गाने का वीडियो शेयर किया है।

यहां देखिए, लता मंगेश्कर का प्यार मैसेज-

ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय सिंगर

आशा भोसले ने अपने जन्मदिन के मौके पर गाना भी गाया और सेलिब्रेशन का समा बांध दिया। उन्होंने अपने 6 दशक के फिल्मी करियर में पर्दे में रहने दो, पिया दु अब तो आजा, दम मारो दम, मेरा कुछ सामान सहित 11 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। आशा भोसले देश की पहली सिंगर थीं जिन्हें साल 1997 में ग्रैमी अवार्ड (Grammy Award) के लिए नॉमिनेटेड किया गया। उनका ये नॉमिनेशन एल्बम लिगेसी के लिए हुआ। इसमें उनके साथ उस्ताद अली अकबर खान भी थे।

यहां देखिए उनके बर्थडे की तस्वीरें-

पीएम मोदी के शपथ समारोह में परेशान थीं आशा भोसले, स्मृति ईरानी ने की मदद तो सिंगर बोलीं- इसलिए वह जीती हैं

यहां देखिए, आशा भोसले के हिट सॉन्ग…

 

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply