Beauty Tips: चेहरे के अनचाहे बाल होंगे हमेशा के लिए खत्म, बस अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे बाल (Unanted Facial Hair) आपकी खूबसूरती खत्म कर देते हैं। इन अनचाहे बालों (Facial Hair Removal Tips) से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीके (Home Remedies) अपनाएं।

  |     |     |     |   Published 
Beauty Tips: चेहरे के अनचाहे बाल होंगे हमेशा के लिए खत्म, बस अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के घरेलू तरीके(फोटो:ट्विटर)

चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे बाल (Unanted Facial Hair) आपकी खूबसूरती खत्म कर देते हैं। इन्हें खत्म करने के लिए आप ब्लीचिंग और दूसरे ब्यूटी ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं। इससे न सिर्फ आपको काफी दर्द से गुजरना पड़ता है, बल्कि आपको इसके लिए हर महीने पार्लर जाकर पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आप बिना पार्लर गए घर पर ही चेहरे के अनचाहे बालों (Facial Hair Removal Tips) से छुटकारा पा सकती हैं। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और आपको ज्यादा दर्द भी नहीं होगा। यहां जानिए अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के घरेलू तरीके (Home Remedies)।

1. नींबू और शहद या चीनी को 1:4 के अनुपात में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर आप अपने चेहरे लगाएं। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड न सिर्फ आपको इससे छुटकारा दिलाएगा, बल्कि इससे रंगत भी निखरेगी। वहीं, शहद इसे कोमल बनाएगा। सूखने पर इसे गीले कपड़े से रगड़ते हुए छुड़ा लें।

2. अंडे का सफेद हिस्सा लें। इसमें आप बेसन या मक्के का आटा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने पूरे चेहरे और अनचाहे बालों वाले हिस्से पर लगाएं। सूखने पर इसे धीरे-धीरे खींचते हुए हटाएं और फिर चेहरा धो लें।

3. बेसन और दूध से बना पेस्ट अनचाहे बालों का हटाने का सदियों पुराना फॉर्मूला है। 2 बड़े चम्मच बेसन में पर्याप्त मात्रा में दूध और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे बालों की ग्रोथ के डायरेक्शन में रगड़ते हुए इसे छुड़ाएं।

4. पपीता में मौजूद पैपेन एंजाइम निखरी रंगत के साथ इस परेशानी से भी राहत दिलाता है। इसके लिए आपको कच्चे पपीते की जरूरत होगी। आधा कच्चा पपीते लें और दूध मिलाकर इसे अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद रगड़ते हुए इसे छुड़ाएं और चेहरा धो लें।

5. आलू और मूंगदाल से बना पेस्ट भी इसे खत्म करने में कारगर होता है। इसके लिए आप एक चौथाई कटोरी मूंगदाल रातभर भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें आलू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे रगड़ते हुए छुड़ाएं।

नोट- इनके इस्तेमाल आपको हफ्ते में दो बार करना होगा। इसे आपको एक-दो बार में फर्क महसूस न हो, लेकिन नियमित इस्तेमाल से कुछ ही वक्त में ये अनचाहे बाल हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे।

जानिए गर्मियों के लिए कौन-से पैक का करें इस्तेमाल और बढ़ाएं अपनी खूबसूरती….

वीडियो में देखिए किचन की चीजों से कैसे प्यार निखरी रंगत…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply