Karva Chauth 2019: निर्जल होता है करवा चौथ का उपवास, व्रत खोलते समय इन बातों का ध्यान रखें महिलाएं

करवा चौथ (Karva Chauth 2019) का व्रत महिलाओं को निर्जल रखना होता है। दिनभर बगैर भोजन-पानी के रहने के बाद व्रत खोलते समय महिलाओं को इन बातों का खास ख्याल रखना होगा वरना...?

  |     |     |     |   Published 
Karva Chauth 2019: निर्जल होता है करवा चौथ का उपवास, व्रत खोलते समय इन बातों का ध्यान रखें महिलाएं
करवा चौथ। (फोटो- ट्विटर)

17 अक्टूबर को करवा चौथ (Karva Chauth 2019) का त्योहार मनाया जा रहा है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह निर्जल व्रत रखती हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, रात को चांद के दीदार के बाद ही महिलाओं को व्रत खोलना होता है। चंद्रमा पूजन के बाद महिलाएं पति की पूजा करती हैं और अन्न और पानी ग्रहण करती हैं। व्रत खोलते समय महिलाओं को इन बातों का खास ख्याल रखना होगा।

1- रात को चंद्रमा पूजन के बाद आप सीधे खाना ना खाएं। सबसे पहले भरपूर मात्रा में पानी पिएं। दरअसल दिनभर बगैर पानी के रहने की वजह से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में सीधा भोजन करने से आपको पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। पानी पीने के बाद आपका शरीर भोजन ग्रहण करने के लिए तैयार हो जाता है।

2- त्योहारों का मतलब हमेशा से स्वादिष्ट व्यंजनों से रहा है। व्रत खोलते समय तरह-तरह के पकवान जरूर खाएं लेकिन ध्यान रखें कि आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से दूर रहना है। खाली पेट स्पाइसी फूड खाने से आपको एसिडिटी और उल्टी की समस्या हो सकती है।

3- व्रत खोलते समय ध्यान रखें कि आप खाना अच्छी तरह चबाकर खाएं, निगलें नहीं। खाना निगलने की वजह से आपको पेट दर्द की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है।

4- व्रत खोलते समय ध्यान रखें कि आपके भोजन में चावल बिल्कुल भी नहीं हों। दरअसल व्रत के दौरान आपने कुछ नहीं खाया होता है और ऐसे में खाली पेट चावल का सेवन करने से आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है। व्रत खोलने के लिए आप फलों, जूस, अनाज या फिर दालों को अपने भोजन में शामिल कर सकती हैं।

Weight Loss Tips: मोटापे से परेशान लोगों के लिए रामबाण उपाय है गुड़, जानिए कैसे कम करता है ये वजन

करवा चौथ व्रत की कथा और पूजा विधि के लिए देखिए यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply