Best Honeymoon Destination: क्या हनीमून पर जा रहे हैं विदेश, खास लम्हों के लिए बेस्ट हैं ये फॉरेन डेस्टिनेशन

अगर आप भी हनीमून पर विदेश (Best Honeymoon Destination in Abroad) जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। विदेश में हनीमून मनाने के लिए इससे बेहतर डेस्टिनेशन हो ही नहीं सकती हैं।

  |     |     |     |   Published 
Best Honeymoon Destination: क्या हनीमून पर जा रहे हैं विदेश, खास लम्हों के लिए बेस्ट हैं ये फॉरेन डेस्टिनेशन
विदेश में हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन। (फोटो- पिक्साबे)

शादी के बाद हनीमून पीरियड वो समय होता है, जहां पति-पत्नी एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। हनीमून पर कपल एक दूसरे की पसंद-नापसंद, स्वभाव, आदतें व ख्वाहिशों के बारे में जानते हैं। हनीमून के लिए लोग अक्सर अपनी पसंद और बजट के हिसाब से डेस्टिनेशन तय करते हैं। अगर आप भी हनीमून पर विदेश (Best Honeymoon Destination in Abroad) जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन लोकेशन के बारे में जरूर जान लीजिए।

1- ग्रीस

ग्रीस (Greece) की दो सबसे खूबसूरत जगह हैं एथेंस और सैंटोरिनी। पौराणिक महत्व और इतिहास के लिहाज से ग्रीस बेहद खूबसूरत जगह है। यहां बेहद खूबसूरत शहर हैं। सफेद दीवारों से सजी यह जगह बीच पर साफ नीले पानी के लिए भी जानी जाती है। जो कपल अपने हनीमून में बस रोमांस ही रोमांस चाहते हैं, उनके लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

2- वियतनाम

विदेश में हनीमून मनाने के लिए वियतनाम (Vietnam) सबसे बजट-फ्रेंडली है। यहां आप कम कीमत में बहुत कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं। वैसे वियतनाम की खूबसूरती किसी से छुपी नहीं है। यहां आपको प्राचीन स्थानों के साथ-साथ काफी खूबसूरत लोकेशन देखने को मिलेंगी, जो आपका मन मोह लेंगी।

3- तुर्की

तुर्की (Turkey) का अपना सांस्कृतिक महत्व है। यहां प्राचीनकाल से जुड़ी वस्तुएं लोगों को खूब लुभाती हैं। हॉट एयर बैलून राइड और बेहद खूबसूरत इस्तांबुल आप कभी नहीं भूल पाएंगे। तुर्की लाजवाब व्यंजनों के लिए भी खूब जाना जाता है। अगर आप घूमने और नई-नई जगहों पर बेहतरीन खाने के शौकीन हैं, तो हनीमून के लिए तुर्की जाना आपके लिए सबसे बेस्ट होगा।

4- पेरिस, फ्रांस

फ्रांस (France) के खूबसूरत शहर पेरिस (Paris) को ‘सिटी ऑफ लव’ भी कहा जाता है। कला के नमूनों के लिहाज से यह बेहद खूबसूरत शहर है। पेरिस का जिक्र हो रहा हो और भला आइफिल टावर की बात ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। आइफिल टावर और इसके आसपास बेहद मनमोहक जगहें आपको वहां से वापस नहीं आने देंगी। पेरिस का खाना भी काफी मशहूर है।

5- सेशेल्स

सेशेल्स (Seychelles) नीले साफ पानी के बीच से सजी बेहद खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां बने बीच रिजॉर्ट भी काफी शानदार हैं। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता देखने के शौकीन हैं, तो जल्दी से हनीमून के लिए सेशेल्स के दो टिकट बुक करवा लीजिए।

6- लिस्बन, पुर्तगाल

बहुत से कपल हनीमून के लिए पुर्तगाल (Portugal) के बारे में सोच ही नहीं पाते हैं। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन (Lisbon) पहाड़ों से घिरी हुई है। खूबसूरत नजारों के साथ शांतिपूर्वक समय बिताने के लिए पुर्तगाल से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। यहां का खाना भी काफी पॉपुलर है।

Honeymoon Tips: यदि आप हनीमून पर जा रही हैं, तो अपने बैग में जरूर रख लें ये चीजें, हमेशा आएंगी काम

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply