Beauty Tips: नारियल तेल से पा सकती हैं गोरी त्वचा, जानिए स्किन से जुड़े इसके क्या हैं फायदे

नारियल तेल(Coconut Oil Benefits) में मौजूद विटामिन ए, डी और ई स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इस तेल की कुछ बूंदे आपके मंहगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट पर भारी पड़ सकती हैं। इससे आप गोरी रंगत(Fair Skin Tips) पाने के साथ अपनी खूबसूरती भी बढ़ा सकती हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Beauty Tips: नारियल तेल से पा सकती हैं गोरी त्वचा, जानिए स्किन से जुड़े इसके क्या हैं फायदे
नारियल तेल के स्किन से जुड़े कई फायदे होते हैं(फोटो:पिक्साबे)

नारियल तेल(Coconut Oil Benefits) का बालों के लिए फायदे आप जरूर जानती होंगी। ये बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसकी मदद से आप न सिर्फ कई स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर कर सकती हैं, बल्कि ये आपके लिए ब्यूटी प्रोडक्ट की भी जरूरत पूरी कर सकता है।

नारियल तेल में मौजूद विटामिन ए, डी और ई आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाते हैं। इस तेल की कुछ बूंदे आपके मंहगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट पर भारी पड़ सकती हैं। जानिए नारियल तेल के ऐसे ही लाजवाब ब्यूटी फायदे (Beauty Tips) और आज ही इसे बनाएं अपने डेली ब्यूटी रूटीन का हिस्सा।

1. नारियल तेल से आप सूजी और थकी आंखों की परेशानी से राहत पा सकती हैं। इतना ही नहीं ये आपको डार्क सर्कल की परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए सोने से पहले कुछ वक्त तक हर रोज अंडरआई एरिया पर इसे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

2. ये आपके लिए एक कमाल का मॉइश्चराइजर भी साबित हो सकता है। अगर आपकी स्किन रूखी है, तो सोने से पहले चेहरा धोकर इसे अच्छी तरह लगाएं। सुबह पानी से पूरा चेहरा धो लें। ये आपकी त्वचा को नमी देकर इसे बनाएगा कोमल। इससे खुजली से भी राहत मिलेगी।

3. प्रेग्नेंसी के बाद नजर आने वाले स्ट्रेस मार्क्स से भी आप नारियल तेल से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करता है। रात में सोने से पहले हर रोज इसे प्रभावित एरिया पर लगाकर मसाज करें।

4. अगर आप भी रूखे और फटे होंठों से परेशान हैं, तो महंगे लिप बाम की जगह अब नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ये आपके होंठों को नमी देकर इन्हें रूखेपन से बचाता है और खूबसूरत बनाता है। सोने से पहले हर रोज इसे होंठों पर लगाएं। आप चाहे तो शहद और नारियल तेल को मिलाकर अपना खुद का लिप बाम भी बना सकती हैं।

5. इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट निखरी रंगत के साथ ही ग्लोइंग स्किन भी देता है। इतना ही नहीं, इससे आपको बढ़ती उम्र की निशानियों से भी राहत मिलती है। रात में सोने से पहले हल्का नारियल तेल गर्म कर लें और चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक मसाज करें। सुबह चेहरा धो लें।

नोट- अगर आपको कोई स्किन एलर्जी हो या ऑयली स्किन हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।

जानिए सोने से पहले किन चीजों का इस्तेमाल कर रातोंरात अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं…

वीडियो में देखिए नींबू से कैसे पाएं प्रियंका चोपड़ा जैसी खूबसूरती…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply