Health Tips: किचन में मौजूद ये 6 चीजें डायबिटीज कंट्रोल करने में करेंगी मदद, जानिए बीमारी से बचने के नुस्खे

डायबिटी की परेशानी (What To Eat In Diabetes) से बचने के लिए घरेलू तरीकों (Home Remedies For Diabetes)की मदद लें। किचन में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं, जो इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी।

  |     |     |     |   Updated 
Health Tips: किचन में मौजूद ये 6 चीजें डायबिटीज कंट्रोल करने में करेंगी मदद, जानिए बीमारी से बचने के नुस्खे
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं(फोटो:पिक्साबे)

डायबिटी की परेशानी (What To Eat In Diabetes) ना सिर्फ बुजुर्ग, बल्कि युवा पीढ़ी में भी काफी देखने मिल रही है। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और खान-पान का बड़ा हाथ होता है। इससे बचने के लिए आप आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है और ऐसी कोई भी चीज खाने से परहेज करना चाहिए जिससे आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।

डायबिटीज के लक्षण (Diabetes Symptoms) नजर आते ही आप इसकी तुरंत जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह लें। लेकिन अगर आप इस परेशानी से बचने के घरेलू उपाय (Home Remedies For Diabetes) ढूंढ रहे हैं, तो आपके किचन में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं, जो इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी। यहां जानिए किचन की किन चीजों से इसे आप कर सकते हैं चुटकियों में कंट्रोल।

1. आप विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा के अलावा सेब, अमरूद, बेरी और नाशपाती जैसे फल खाकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। ये आपके ब्लड में शुगर और ग्लूकोज लेवल को मैंटेन करके इस परेशानी को कम करने में असरदार होते हैं।

2. लहसुन के हेल्थ से जुड़े कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से बीपी के साथ ही डायबिटीज भी कंट्रोल होती है। ये शरीर में ऐसा हार्मोन बनाता है, जो शुगर लेवल को नॉर्मल करके इस समस्या को बढ़ने से रोकता है।

3. ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स आपके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल करता और डाइबिटीज 2 जैसी परेशानी दूर करता है। लेकिन इसे कभी खाली पेट ना पिएं। हमेशा खान के एक घंटे बाद इसका सेवन करें।

4. डायबिटीज मरीजों के लिए सौफ काफी फायदेमंद होता है। रोजाना गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करके आप ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं।

5. गर्मियों के मौसम में मिलने वाला जामुन भी इसे कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे आप काले नमक के साथ खाएं। इसके अलावा, इसके बीज को धोकर सुखा लें और छोटे-छोटे पीस में तोड़कर पीस लें और इसे हर रोज 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ खाएं।

6. करेले का जूस भी आप नियमित रूप से पीकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप हर रोज एक कप हल्दी वाला पानी पीकर भी डायबिटीज से बच सकते हैं। ये शरीर में इंसुलिन बेहतर करके शुगर लेवल कंट्रोल करती है।

नोट- अपने खान-पान में किसी तरह के बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डायबिटीज की परेशानी सिर्फ मीठा खाने से नहीं, इन 5 वजह से भी हो सकती है…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply