Beauty Tips: डार्क अपर लिप्स से हैं परेशान, तो इन 5 आसान घरेलू नुस्खों की लें मदद

होंठों का ऊपरी हिस्सा जिसे आम भाषा में अपर लिप्स (Dark Upper Lips Tips) कई बार काले पड़ जाते हैं। इसे खत्म करने के लिए आप घरेलू नुस्खों (Home Remedies For Dark Upper Lips) की मदद लें।

  |     |     |     |   Updated 
Beauty Tips: डार्क अपर लिप्स से हैं परेशान, तो इन 5 आसान घरेलू नुस्खों की लें मदद
डार्क अपर लिप्स की परेशानी खत्म करने के घरेलू तरीके(फोटो:ट्विटर)

धूप और पॉल्यूशन की वजह से कई बार आपके होंठों का ऊपरी हिस्सा जिसे आम भाषा में अपर लिप्स (Dark Upper Lips Tips) कहते हैं काले पड़ जाते हैं। ये देखने में काफी बुरे लगते हैं। ये आपकी खूबसूरती कम करता है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए आप कई बार ब्लीच की मदद लेती है, लेकिन इससे फायदे की जगह नुकसान होता है।

पर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। डार्क अपर लिप्स की समस्या खत्म करने के लिए आप घरेलू नुस्खों (Home Remedies For Dark Upper Lips) की मदद लें। ये न सिर्फ इनका कालापन दूर करेंगे, बल्कि इससे रूखापन दूर होगा और यहां की स्किन कोमल भी बनेगी। जानिए क्या हैं ये लाजवाब तरीके।

1. शहद में मौजूद मॉइश्चराइजिंग प्रोपर्टी न सिर्फ त्वचा को कोमल बनाती है, बल्कि इस परेशानी को भी खत्म करती है। सोने से पहले कुछ दिनों तक हर रात में हल्का शहद उंगलियों से इस हिस्से में लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें।

2. कच्चा दूध न सिर्फ गोरी रंगत पाने का अचूक उपाय हैं, बल्कि इससे ये परेशानी भी दूर कर सकती हैं। एक कटोरी में कच्चा दूध या इसकी मलाई लें। रोज सोने से पहले इसे रूई की मदद से इस हिस्से में लगाएं। सुबह उठकर इसे धो लें।

3. गुलाबजल और ग्लिसरीन के मिक्सचर का इस्तेमाल करें। इसके लिए 2 बड़े चम्मच गुलाबजल में 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर अपर लिप पर लगाएं। 5 मिनट बाद इसे दोबारा लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए रात में इस्तेमाल करें और सुबह धो लें।

4. आलू का रस इस समस्या को खत्म करने का कारगर उपाय है। एक आलू का टुकड़ा लें और इसे अपर लिप्स पर रगड़ें ताकि इसका रस आपकी त्वचा में सोख जाए। 5 मिनट बाद दोबारा दूसरा टुकड़ा रगड़ें। दूसरी बार जब इसका इस्तेमाल करें, तो रस सूखने से पहले अपर लिप को उंगलियों से हल्का रगड़े और फिर पानी से धो लें।

5. आप एक आसान से पेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए चुटकीभर हल्दी, एक छोटा चम्मच दही और बेसन और 2-3 बूंदे नींबू का रस मिलाकर मोटा पेस्ट तैयार करें। इसे अपर लिप्स पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो हल्के हाथ से रगड़ते हुए इसे छुड़ाएं।

नोट- इन उपायों को कुछ दिनों तक रोजाना करें।

जानिए दिशा पटानी जैसे गुलाबी होंठों के लिए क्या करें…

वीडियो में देखिए कैसे बिना पैसे खर्च किए पाएं गोरापन…

 

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply