Relationship Tips: अंतरंग संबंधों में जान फूंक देते हैं ये 5 तरह के तेल, जानिए इनके इस्तेमाल का तरीका

आज के समय में खराब खानपान और लाइफस्टाइल (Relationship Tips) की वजह से लोगों के फिजिकल रिलेशन बनाने की क्षमता पर भी असर पड़ रहा है। इन समस्याओं से जूझ रहे लोग धीरे-धीरे मानसिक बीमारियों से घिर जाते हैं। यह पांच तेल आपकी सभी समस्याओं का लाजवाब इलाज हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Relationship Tips: अंतरंग संबंधों में जान फूंक देते हैं ये 5 तरह के तेल, जानिए इनके इस्तेमाल का तरीका
यह पांच तेल आपकी मदद करते हैं। (फोटो- ट्विटर)

खराब अंतरंग संबंध आपके शादीशुदा जीवन पर बुरा असर डालते हैं। तनाव, बीमारी, अरुचि, चोट, यौन असंतोष, लैंगिक अक्षमता या फिर रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़ा…यह सभी चीजें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य (Relationship Tips) समस्याओं को जन्म देती हैं। कम कामेच्छा, शारीरिक संबंध बनाने में इच्छा ना होना जैसी समस्याओं का इलाज जरूर कराना चाहिए। बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि कुछ तेल ऐसे होते हैं, जो आपको अंतरंग संबंधों को बेहतर बनाने में आपकी मदद करते हैं।

यह तेल आपके औरा को सकारात्मक बनाते हैं और आपको आराम महसूस कराते हैं। यह तेल आपको भीतर से दुरुस्त करते हैं। यह तेल आपकी खो चुकी एनर्जी को वापस लाने में मददगार साबित होते हैं। यह आपका ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं। आप इन तेलों का इस्तेमाल अपने कमरे में स्प्रे या फिर सोते समय अपनी कलाई पर लगाते हुए करें और कुछ ही दिनों में आप खुद फर्क महसूस करेंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही इन पांच तेलों के बारे में…

1- पतचौली का तेल

पतचौली का तेल (Patchouli Oil) पूरी तरह से हर्बल तेल है। यह आपके अंतरंग संबंधों को दमदार बनाने का कारगर नुस्खा है। यह तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध है। इस तेल के इस्तेमाल से आप खुद में बदलाव जरूर महसूस करेंगे।

2- गुलाब का तेल

गुलाब ना सिर्फ प्यार की निशानी होता है बल्कि इसकी खुशबू भी आपकी लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए काफी होती है। लड़कियों को गुलाब की महक काफी पसंद होती है। गुलाब के तेल (Rose Oil) में ऐसे तत्व होते हैं जो आपका ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। यह आपके मूड को अच्छा करते हैं और इसकी खुशबू अच्छे अंतरंग संबंधों की गारंटी होती है।

3- जैस्मिन का तेल

जैस्मिन का तेल (Jasmine Oil) कई गुणों से युक्त होता है। यह आपके हार्मोनल सिस्टम पर सकारात्मक असर करता है। इसकी खुशबू आपके शरीर से विषैले पदार्थों को खत्म करने में सहायक होती है। यह महिलाओं के लिए भी काफी लाभकारी है। यह आपके मूड को अच्छा करता है और इन सभी कारणों के चलते यह आपके अंतरंग संबंधों को शानदार बनाने में आपकी मदद करता है।

4- क्लेरी सेज तेल

क्लेरी सेज (Clary Sage Oil) शरीर को बहुत शांत करने वाली जड़ी-बूटी है, जो यिन और यांग को संतुलित कर सकती है और हार्मोनल प्रॉब्लम और बदलावों को संतुलित करने में आपकी मदद करती है। इस तेल की खुशबू काफी भीनी होती है, इसलिए यह तेल तनाव को दूर करने का भी काम करता है।

5- य्लैंग य्लैंग तेल

य्लैंग य्लैंग (Ylang Ylang Oil) एक ऐसी औषधि है जो आपकी खराब फिजिकल रिलेशन भरी लाइफ को पूरी तरह से बदल सकती है। यह हर्बल तेल नपुंसकता और कम कामेच्छा को भी खत्म करने की ताकत रखता है। यह आपके नर्वस सिस्टम पर असर करता है। इस तेल की खुशबू सीधे अंतःस्रावी तंत्र को बढ़ावा देती है।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद कपल खाना पसंद करते हैं ये चीज, इसके पीछे की वजह कर देगी हैरान

वीडियो में देखिए कैसे घर बैठे घटाएं अपना वजन…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply