एक्सक्लूसिव: राधा कृष्ण सीरियल में आने वाला है ये बड़ा ट्विस्ट, अब इनकी मुश्किलें सुलझाते नज़र आएंगे कान्हा

राधा कृष्ण सीरियल में आज रात एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है| यहां पढ़ें किस तरह से कान्हा चन्द्रावली को उसके होने वाले दुल्हे से बचाते हुए नज़र आएंगे|

  |     |     |     |   Updated 
एक्सक्लूसिव: राधा कृष्ण सीरियल में आने वाला है ये बड़ा ट्विस्ट, अब इनकी मुश्किलें सुलझाते नज़र आएंगे कान्हा
राधा कृष्णा (स्टार भारत)

सिद्धार्थ कुमार तिवारी का शो राधाकृष्णन में जल्द ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है| इस समय लोगों को राधाकृष्ण सीरियल की कहानी इतनी पसंद आ रही है कि ये शो टीआरपी में भी बना हुआ है| चाहें वो युवा हो या आम जनता सभी को इस सीरियल की कहानी लुभावनी लगती है|

राधाकृष्ण सीरियल की बात करें तो अबतक हमें देखा है कि कृष्ण ने पहले मकड़ी के दानव से लड़ाई लड़ी और फिर कंस को मार डाला, राक्षस काशी को मारा और उस जगह को ‘केशी घाट’ कहते है| हालाँकि अब जल्द ही कृष्ण को एक बार फिर प्यार को बचाते हुए नज़र आने वाले हैं|

एक सोर्स का कहना था, ” राधाकृष्ण में आगे, राधा को चंद्रावली के दूल्हे सोहम पर संदेह होता है| इस पर कृष्ण उसे अपने हिंट देने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह दोनों के बीच होने वाली शादी को रोकने में सक्षम नहीं है। जब कृष्ण उस लड़के की परीक्षा लेते हैं और इस बात का परीक्षण करते हैं कि क्या वह चंद्रावली की पसंदीदा कविताओं का पाठ कर सकता है? पहले तो लड़का इसे सुनाने में सक्षम होता है, लेकिन कृष्ण ने धीरे से उसके सिर पर अपना हाथ रखते है| जिसकी वजह से कृष्णा को पता चल जाता है कि वो चंद्रावली का असली प्रेमी नहीं है| कृष्ण इस बात की सच्चाई का खुलासा कर देते हैं और एक बार फिर से कृष्ण असली प्यार को बर्बाद होने से बचा लेते है। ”

क्या आप राधा कृष्ण सीरियल में आने वाले इस ट्विस्ट को लेकर एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

राधाकृष्ण भारतीय पौराणिक धारावाहिक है। इस धारावाहिक के निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी, राहुल कुमार तिवारी और गायत्री गिल तिवारी है।उन्होंने स्वास्तिक प्रोड्क्शन्स के तहत ये शो बनाया गया है| इस सीरियल को राहुल तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं| ये शो 1 अक्टूबर, 2018 से स्टार भारत पर प्रसारित हो रहा है।

यहां देखिए ये वीडियो-

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply