जैकलीन फ़र्नान्डिस से पोल डांस सीखते हुए नज़र आये वरुण धवन, आप भी देखिये PHOTOS

देखिये जैकलिन कैसे सिखा रही हैं वरुण धवन को पोल डांस

  |     |     |     |   Published 
जैकलीन फ़र्नान्डिस से पोल डांस सीखते हुए नज़र आये वरुण धवन, आप भी देखिये PHOTOS
देखिये जैकलिन कैसे सिखा रही हैं वरुण धवन को पोल डांस

वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडीज को आखिरी बार उनकी ब्लॉकबस्टर हिट, जुड़वा 2 में एकसाथ देखा गया था। फिल्म की बड़ी सफलता के बाद इस सुपर हिट जोड़ी को एक साथ पोल डांस करते हुए देखा गया।हाल ही में वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमे वरुण पोल पर खड़े है और वही जैकलीन उन्हें सिखाते हुए नज़र आ रही है।

दोनों अभिनेताओं ने इससे पहले हिट फिल्म ढिशुम में एक साथ काम किया था और अब हाल ही में ब्लॉकबस्टर जुड़वा 2 में इस जोड़ी ने अपना जादू बिखेरा था, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि समय के साथ इनका यह याराना गहरा होता रहा है।

तस्वीर में हम देख सकते है कि दोनों कलाकार पोल डांस एक्ससरसाइस करते हुए नज़र आ रहे है-

 

 

देखिये जैकलिन कैसे सिखा रही हैं वरुण धवन को पोल डांस
देखिये जैकलिन कैसे सिखा रही हैं वरुण धवन को पोल डांस

जैकलिन ने भी हाल ही में एक योगी के रूप में पोल पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की थी।

जैकलिन ने अपने हाल ही के हिट गीत में अपने पोल डांस से दर्शकों को दंग कर दिया था जिसे सीखने के लिए जैकी ने 3 महीने तक कड़ा अभ्यास किया था। उनका यह पोल डांस फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक था जिसके बाद प्रशंसकों के बीच उनके पोल डांस को देखने की लालसा और अधिक बढ़ गई। अभिनेत्री ने तब से पोल डांस को प्रभावी ढंग से लोकप्रिय कर दिया है।

जैकलिन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोल डांस एक्ससरसाइस की वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती है।

ऐसा लगता है कि रेस 3 की अभिनेत्री पोल डांस एक्ससरसाइस के माध्यम से अपने बी-टाउन के मित्रों को प्रेरणा दे रही है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply