![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/51d53e59-976a-4799-8c94-1c146cbc0141.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 'बेहतर इंडिया' कार्यक्रम के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंचीं। ब्लैक ड्रेस में परिणीति काफी खूबसूरत लग रही थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/4f93aabf-d5aa-4a80-a833-26a72a893317.jpg)
परिणीति मीडिया के सामने भी अपने मस्ती भरे अंदाज में बातें करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने मीडिया के कैमरों के सामने ग्लैमरस अंदाज में पोज दिए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/9be4f80c-bd7f-4a4e-af00-21bc2643ccc5.jpg)
कार्यक्रम में उन्होंने खुद के बारे में कई बातों को वहां मौजूद लोगों से शेयर किया। परिणीति ने बताया कि उन्हें सीलिंग फैन के गिरने का हमेशा से डर सताता रहा है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/0d9e33b2-5a23-48c8-a393-d733dadd5b5f.jpg)
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि प्लेन लैंडिंग के समय भी वह काफी डरी-डरी रहती हैं। वह बचपन से इन दो चीजों से हमेशा डरती आई हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/6baba738-3f3d-4c03-a4f5-adf4466de936.jpg)
परिणीति ने बताया कि वह अर्थशास्त्र विषय में टॉपर रह चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह इकलौती भारतीय हैं जिसने मैसाचुसेट्स के लिए क्वालिफाई किया है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/28daa1de-71ce-46d0-9d19-2df1510650c0.jpg)
परिणीति ने बताया कि वह किस्मत से फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं। उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। वह अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा से काफी प्रेरित हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/389c48dd-bb82-4fe9-b249-6e8a5a66f711.jpg)
बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' 21 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/69967560-8f17-47b1-b52a-3c9701cd9680.jpg)
परिणीति-अक्षय की यह फिल्म 1897 में हुए सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। फिल्म में अक्षय हवलदार ईश्वर सिंह के रोल में हैं। सारागढ़ी की लड़ाई में 21 वीर सिख जवानों ने 10 हजार अफगानी लड़ाकों से लोहा लिया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/ca4156bd-0a81-4b10-bee9-8bd829e9c3f7.jpg)
परिणीति चोपड़ा की आखिरी रिलीज फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अर्जुन कपूर नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/f4407c02-c150-4b28-9ca3-6d2ec54370c5.jpg)
परिणीति चोपड़ा की इस साल दो और फिल्में रिलीज होंगी। पहली फिल्म का नाम है 'जबरिया जोड़ी' और दूसरी फिल्म है 'संदीप और पिंकी फरार।'
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/e0a00da4-b224-41f6-9b00-6a96d016c620.jpg)
'जबरिया जोड़ी' में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक बार फिर धमाल मचाती नजर आएंगी। इससे पहले वह सिद्धार्थ के साथ 'हंसी तो फंसी' फिल्म में नजर आ चुकी हैं। 'संदीप और पिंकी फरार' फिल्म में परिणीति के साथ अर्जुन कपूर नजर आएंगे। यह इस जोड़ी की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह 'इशकजादे' और 'नमस्ते इंग्लैंड' में साथ काम कर चुके हैं।
Story Author: राहुल सिंह
![राहुल सिंह](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/46762869_720156678363532_7295277818005422080_n.jpg)
rahul.singh@hindirush.com +91 9540866309
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053